जाने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल में थोड़ी नरमी आई है और यह 124 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से घटकर 115 डॉलर के स्तर पर पहुंचा है. हालांकि, इसका घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत पर किसी तरह का असर नहीं हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से आज के लिए पेट्रोल और डीजल का भाव जारी कर दिया गया है. आज भी कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
दिल्ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है. मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 111.35 रुपए और डीजल का दाम 97.28 रुपए है. चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए और डीजल की कीमत 94.24 रुपए है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 और डीजल का दाम 92.76 रुपए प्रति लीटर है.
इस सप्ताह ऑयल प्रोड्यूसिंग नेशन (OPEC+) की तरफ से प्रोडक्शन बढ़ाने का फैसला किया गया है. जुलाई और अगस्त के महीने में ओपेक प्लस देश मिलकर रोजाना आधार पर 6.48 लाख बैरल तेल का उत्पादन करेंगे. केडिट कमोडिटी के अजय केडिया ने कहा कि ग्लोबल मार्केट की डिमांड कहीं ज्यादा है,
जबकि प्रोडक्शन में उस अनुरूप तेजी नहीं आई है. ऐसे में इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमत में तेजी बनी रहेगी. ऐसे में घरेलू मार्केट में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में फिलहाल कमी की संभावना नहीं दिख रही है. अभी तेल में तेजी बनी रहेगी यूक्रेन पर हमले के कारण यूरोपियन यूनियन के तरफ से रसियन ऑयल इंपोर्ट को लेकर छठे चरण का बैन लगाया गया है. इससे रूस से आयात होने वाले 75 फीसदी तेल पर असर होगा. इस साल के अंत तक 90 फीसदी रसियन ऑयल इंपोर्ट पर बैन लगाने की उसकी योजना है. ऐसे में आने वाले समय में तेल की कमी जारी रहेगी जिसका असर कीमत पर भी दिखाई देगा.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।