• Breaking News

    क्लासरूम में आराम फरमाती दिखी महिला टीचर, वीडियो वायरल - Jaunpur Update News



    JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,आपने लोगों को यह अक्सर कहते सुना होगा कि सरकारी स्कूलों में टीचर बच्चों को पढ़ाने से कहीं ज्यादा अपने निजी कामों को निपटाने में व्यस्त रहते हैं. वैसे, लगता है कि अब उनकी इस लिस्ट में नींद लेना भी शामिल हो गया है. ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. बच्चों से भरी क्लास में एक महिला टीचर (Teacher) शाही ठाठ से कुर्सी पर नींद ले रही हैं.
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     मैडम को गर्मी न लगे, इसलिए एक छात्रा को पंखा झेलने के लिए भी तैनात कर रखा है. लेकिन उन्हें क्या पता कि कोई चुपके से उनका वीडियो बना लेगा और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा. यह वीडियो बिहार (Bihar) के बेतिया का बताया जा रहा है.

    अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि बच्चों का भविष्य अंधकार में डालकर शिक्षिका चैन की नींद सो रही है.
    वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्लासरूम में कुछ बच्चे नीचे जमीन पर बैठे हुए हैं. जबकि एक कोने में खिड़की के पास मैडम कुर्सी पर बड़े आराम से नींद फरमा रही हैं. मैडम के शाही ठाठ तो देखिए. गर्मी से बचने के लिए एक बच्ची को पंखा झेलने के लिए खड़ा कर रखा है. वहीं, क्लास में बैठे बाकी बच्चे इस नजारे का लुत्फ उठा रहे हैं. इस बीच, कोई बंदा चुपके से मैडम का वीडियो बना लेता है और उसे वायरल कर देता है. तो आइए देखते हैं ये वीडियो.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad