पति को ही ब्लैकमेल करने लगी पत्नी - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,बिहार के मुंगेर से पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है. इसमें पत्नी ने ही विलेन बनकर पति के साथ ऐसी साजिश रची है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे. यह मामला मुंगेर के जमातपुर थानाक्षेत्र का है. महिला ने प्रेमी के साथ साजिश रची और पति को ब्लैकमेल करने लगी.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
शातिर पत्नी ने खुद का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया और पति से डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए. हुआ यूं कि पत्नी ने प्रेमी को वीडियो कॉल किया और उसे रिकॉर्ड कर लिया.
महिला ने आपत्तिजनक स्थिति में रिकॉर्ड अपना वीडियो ही पति को भेज दिया. पत्नी ने पति को कहा कि वो साइबर शातिर के जाल में फंस गई है और वीडियो कॉल के दौरान उसका अश्लील वीडियो बन गया है. इसलिए मेरी इज्जत की रक्षा कीजिए. पत्नी ने पति को बताया कि डेढ़ लाख रुपये लेने के बाद वो वीडियो डिलीट कर देगा. पति कहीं से जुगाड़ करके डेढ़ लाख रुपये लाया और पत्नी को सौंप दिए. इसके कुछ दिन बाद प्रेमी के कहने पर महिला ने पति से फिर पचास हजार रुपये की मांग की. लेकिन पति ने देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पत्नी ने कहा, ''ये मेरी ही कारिस्तानी थी. तुमसे पैसे ऐंठने के लिए मैंने ये खेल रचा था. कोई साइबर शातिर नहीं है. वो मेरा प्रेमी है.'' ये सुनकर पति परेशान हो गया और अब न्याय की गुहार लगा रहा है. बताया जा रहा है कि हवेली खड़गपुर के शख्स की शादी 2019 में जमालपुर की रहने वाली लड़की से हुई थी. शादी के बाद लड़की का अफेयर शुरू हो गया. पीड़ित पति पटना में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है. दोनों का ढाई साल का बेटा भी है. पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है और इंसाफ की मांग की है.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।