• Breaking News

    गानों पर डांस करती डांसरों पर रुपए लुटाते दिखे नेता, इलाके में खूब हो रही चर्चा - Jaunpur Update News

    JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,बिहार के सीवान जिले में जेडीयू और भाजपा नेताओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नेता जी बार बालाओं पर पैसे लुटा रहे हैं और उन्हें छूने की कोशिश कर रहे हैं. यह वीडियो सिसवन प्रखंड मुख्यालय का बताया जा रहा है. वीडियो में नेताजी डांसरों पर पैसा लुटाते और झूमते दिख रहे हैं.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को



    जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो बिहार के सिवान के सिसवन प्रखंड में आयोजित दो दिन पूर्व एक शादी समारोह का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि जदयू के जिला स्तरीय नेता पप्पू पटेल और सिसवन प्रखंड के भागर पंचायत के मुखिया व जिला भाजपा कार्य समिति के सदस्य लल्लन यादव ने आर्केस्ट्रा में डांसरों के बीच अश्लीलता की. नेताजी ने पैसा लुटाने के चक्कर डांसरों को छूने की कोशिश की. इस दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने नेताजी की ऐसी छवि को मोबाइल में कैद कर लिया. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों नेताओं द्वारा मौज मस्ती की जा रही है. किसी के द्वारा पैसा दिया जा रहा है तो कोई वीडियो बना रहा है.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad