आश्रम 3 में इन स्टार्स ने कमाए करोड़ों रुपये
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,डायरेक्टर प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम का सीजन 3 रिलीज के बाद से ही कमाल करने में लगा हुआ है. इस वेब सीरीज को शुरुआत से ही दर्शकों का प्यार मिल रहा है. सीरीज में बाबा निराला और उसके आश्रम में होने वाली काली करतूतों को दिखाया गया है. बाबा निराला खुद को गॉडमैन दिखाता है, लेकिन असल में वो एक कॉनमैन है. सीरीज के सभी एक्टर्स ने एक से बढ़कर एक परफॉरमेंस दी है और उनके किरदारों को दर्शकों का प्यार मिला है. लेकिन क्या आपको पता है कि आश्रम 3 को करने के लिए इसके एक्टर्स ने कितनी फीस ली है?
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
आइए हम बताते हैं. वेब सीरीज आश्रम में काशीपुर वाले बाबा निराला के रोल को बॉबी देओल ने निभाया है. बाबा निराला लोगों की भक्ति की आड़ में काले कारनामे करता है. वो कॉनमैन और एब्यूजर है. बॉबी देओल ने बाबा निराला के रोल में कमाल का काम करके दिखाया है. बताया जा रहा है कि बॉबी ने इस रोल के लिए 1 से 4 करोड़ रुपये फीस ली है.बाबा निराला के आश्रम के भोपा स्वामी यानी चंदन रॉय सान्याल को दर्शकों के बीच अलग पहचान मिली है. चंदन के किरदार और उनके कैचफ्रेज जापनाम दर्शकों के मन में बस गया है. सीरीज को करने के लिए चंदन ने 15 से 25 लाख रुपये तक फीस के रूप में चार्ज किए हैं. पम्मी पहलवान की भूमिका निभाने वाली अदिति पोहनकर आश्रम 3 में बाबा निराला की पोल खोलने में नहीं लगी हुई है. खबरों के मुताबिक, अदिति ने सीरीज के लिए 12 से 20 लाख रुपये तक फीस चार्ज की है. आश्रम के तीसरे सीजन में ईशा गुप्ता खास रोल में नजर आई हैं. वेब सीरीज में उन्होंने सोनिया का किरदार निभाया है. सोनिया अपने छिपे मकसद के लिए बाबा निराला को फंसाती नजर आती है. खबरों के मुताबिक, ईशा गुप्ता ने 25 लाख से 2 करोड़ तक की फीस ली है.
दर्शन कपूर ने वेब सीरीज आश्रम 3 में पुलिस अफसर उजागर सिंह का किरदार निभाया है.उजागर सिंह, बाबा निराला की काली करतूतों का पर्दाफाश करने में लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वेब सीरीज में काम करने के लिए उन्होंने 15 से 25 लाख रुपये के बीच फीस ली है. आश्रम 3 में त्रिधा चौधरी ने बबीता का किरदार निभाया है. पिछले सीजन में उन्होंने अपनी बोल्ड परफॉर्मेंस से खूब तारीफें और सुर्खियां बटोरी थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्रिधा चौधरी ने 4 से 10 लाख रुपये की बीच फीस ली है.
फिल्म छिछोरे में नजर आए तुषार पांडे भी आश्रम वेब सीरीज का हिस्सा हैं. इस सीरीज में तुषार ने त्रिधा चौधरी के किरदार बबीता के पति का किरदार निभाया है. सीजन 3 की शुरुआत में तुषार के किरदार की मौत हो जाती है. बताया जा रहा है कि उन्होंने इस सीरीज के लिए 25 से 35 लाख रुपये फीस ली है. आश्रम के सीजन 4 का ऐलान भी हो गया है. शो के नए सीजन का टीजर भी सामने आ गया है. आगे आने वाली कहानी में बाबा निराला पुलिस के हाथों पकड़े हुए नजर आएंगे. वहीं पम्मी पहलवान की एक बार फिर से आश्रम में वापसी होगी.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।