Jaunpur: राशन में घटतौली को लेकर जांच अधिकारी के सामने ग्रामीणों ने किया हंगामा
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्रामसभा गंधौना में कोटेदार के खिलाफ राशन कार्डधारकों ने जांच अधिकारी के सामने घटतौली का आरोप लगाकर जमकर हंगामा मचाया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह पहुंची कोटेदार के घर सप्लाई इंस्पेक्टर जांच कर रही थीं।
गांव के ही शिकायतकर्ता दिनेश यादव की मांग पर गांव में गुरुवार की सुबह जांच करने पहुंची सप्लाई इंस्पेक्टर अमिता द्विवेदी के सामने दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा राशन 2 किलो घटतौली किया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार द्वारा जो राशन दिया जाता है, घर पर जाकर वजन करने पर 2 किलो कम आता है। इस मौके पर प्रधानपति साहब लाल सरोज, शिकायतकर्ता दिनेश यादव, दारा चौहान, प्रकाश चौहान, सूर्यमणि दुबे, छोटे लाल दुबे, जय प्रकाश गौतम सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।