Jaunpur: दिलराम प्रजापति की मनायी गयी प्रथम पुण्यतिथि
जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल के पास सिद्दीकपुर में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा आजमगढ़ के निजामाबाद कस्बा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी दिलराम प्रजापति की प्रथम पुण्यतिथि मनी। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने स्व. प्रजापति के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही चक्रदूत प्रजापति समाज के उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति ने स्व. प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह करंजाकला ब्लाक के सिद्दीकपुर निवासी वरिष्ठ दंत चिकित्सक प्रशान्त प्रजापति के दादा एवं चिकित्साधिकारी स्व. चन्द्र प्रकाश प्रजापति के पिता थे।
स्व. दिलराम का जौनपुर की धरती से विशेष लगाव था। भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति अपने जीवनकाल में दिलराम की समाजसेवा से खुश होकर उनकी सराहना करते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चक्रदूत प्रजापति समाज के अध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति व संचालन पिछड़ा दलित विकास महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय प्रजापति ने किया।
इस अवसर पर महासचिव ब्रह्मदेव प्रजापति, सचिव संजय प्रजापति, डा. प्रशांत प्रजापति, बबिता प्रजापति, विद्या देवी प्रजापति, इं. अभिषेक प्रजापति, इं. बृजेश प्रजापति, मोनू यादव, शिक्षक मनोज प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।