LIVE UP Board Result 2022 Live Updates: यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट, अभी परिणाम की तारीख तय नहीं
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,
खास बात
UP Board Result 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अब कभी भी दसवीं-बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी होने की तारीखों का एलान किया जा सकता है। तारीखें जारी होने के एक या दो दिन के भीतर ही बोर्ड परिणाम भी जारी कर देगा। करीब 47 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हम लेकर आए हैं यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए यह लाइव ब्लॉग, जहां आपको परिणाम से जुड़ा हर अपडेट आसानी से प्राप्त होगा। देशभर में जारी सरकारी भर्ती के अपडेट के लिए यहां क्लिक करें- Sarkari Job Result Live
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
UP Board Exam 2022: अच्छी लिखावट के लिए मिलेगा 1 अंक
यूपीएमएसपी ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में परीक्षार्थियों को अच्छी लिखावट के लिए परीक्षा में 1 अतिरिक्त अंक देने का निर्देश दिया है।03:12 PM, 07-JUN-2022
UP Board Result Update: कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं अंकों को भी बोर्ड को भेज दिया गया है। बता दें कि बोर्ड की ओर से 23 अप्रैल, 2022 को कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया था।02:53 PM, 07-JUN-2022
UP Board 10th-12th Result: यहां मिलेगा परिणाम का अपडेट
बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।02:27 PM, 07-JUN-2022
UP Board Resultr Live: इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा
बता दें कि परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 47 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद यह देश में हुई कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है।02:17 PM, 07-JUN-2022
UP Board Live Update: कब हुई थी परीक्षा?
यूपी बोर्ड ने राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च से लेकर अप्रैल, 2022 के बीच किया था।02:11 PM, 07-JUN-2022
UP Board Result परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए जारी अहम नोटिस
UPMSP ने छात्रों को परिणाम के सिलसिले में आगाह करते हुए नोटिस भी जारी किया है। बोर्ड ने छात्रों को पास या फेल कराने वाले असामाजिक तत्वों से फोन कॉल को लेकर चेतावनी दी है।01:51 PM, 07-JUN-2022
UP Board Result live Update: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
अपना परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ आदि को दर्ज करना होगा। इसके बाद वे परिणाम को चेक कर सकेंगे।01:37 PM, 07-JUN-2022
UP Board Result live: यहां जारी होंगे परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।01:29 PM, 07-JUN-2022
UP Board 10th-12th Result 2022: तो अब कब तक आएंगे परिणाम?
यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और बारहवीं के परिणाम को तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। जैसे ही यह कार्य खत्म होगा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।01:21 PM, 07-JUN-2022
UP Board Result Live: सोशल मीडिया पर गलत तारीख
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बताया कि रिजल्ट अभी तैयार किया जा रहा है। सोशल मीडिया में जो परिणाम घोषणा की तारीख चल रही है, वह अधिकारिक नहीं है। अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।01:10 PM, 07-JUN-2022
UP Board Result: नहीं हो पा रही आधिकारिक तारीख की घोषणा
उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के अधिकारी अभी यह नहीं बता पा रहे हैं कि रिजल्ट किस दिन घोषित होगा। परिणाम तैयार होते ही इसकी सूचना दी जाएगी।12:58 PM, 07-JUN-2022
UP Board Result 2022 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख अभी तय नहीं
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम की घोषणा की तारीख अभी तक नहीं हो सकी है। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि रिजल्ट तैयार होते ही तारीख की घोषणा की जाएगी।12:46 PM, 07-JUN-2022
UP Board Result 2022: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे परिणाम
छात्र यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर देख सकेंगे।12:42 PM, 07-JUN-2022
UP Board 10th 12th Result 2022: 47 लाख छात्र कर रहे परिणाम का बेसब्री से इंतजार
उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के करीब 47 लाख छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। इसके बाद इनका इंतजार भी खत्म हो जाएगा।12:36 PM, 07-JUN-2022
Up Board Result 2022: एक ही दिन जारी होंगे परिणाम
ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और12वीं का रिजल्ट एक ही दिन और एक ही समय पर जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से इसे लेकर जल्द ही सूचना जारी कर दी जाएगी।12:22 PM, 07-JUN-2022
UP Board Exam Result: रिजल्ट जारी होने के बाद जरूर करें यह काम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अगली कक्षाओं में दाखिले के लिए अपनी अंकतालिका और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जरूर प्राप्त कर लें।11:38 AM, 07-JUN-2022
UP Board Result 2022: यूपी इंटरमीडिएट परिणाम कहां देखें?
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in के साथ ही अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट - results.amarujala.com पर भी देखे जा सकते हैं।11:26 AM, 07-JUN-2022
UP Board Exam Result: 48 लाख छात्रों ने दी परीक्षा
लगभग 48 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं। 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे।11:07 AM, 07-JUN-2022
UP Board Exam : 51.92 लाख ने कराया था रजिस्ट्रेशन, 48 लाख ने दी परीक्षा
इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।10:45 AM, 07-JUN-2022
UP Board 10-12 Result: कब तक जारी होंगे परिणाम
यूपीएमएसपी की ओर से अब तक परिणाम को लेकर आधिकारिक तारीख तो नहीं जारी की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही जा रही है कि परिणाम गुरुवार 9 जून, 2022 को जारी कर दिए जाएंगे।10:24 AM, 07-JUN-2022
UP Board Result 2022 Live: आज जारी हो सकती है परीक्षा परिणाम का तारीख
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीख आज जारी की जा सकती है। बता दें कि बोर्ड की ओर से तारीख के एक से दो दिन के भीतर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।09:41 AM, 07-JUN-2022

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।