Photos: अग्निपथ पर छिड़े बवाल के बीच वाराणसी में जुमे की नमाज शांति से संपन्न, जमीन से आसमान तक होती रही निगरानी
वाराणसी में शुक्रवार सुबह से अग्निपथ योजना पर छिड़े बवाल के बीच जुमे की नमाज शांति से संपन्न हो गई। ज्ञानवापी परिसर समेत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। शहर से लेकर गांवों तक जमीन से आसमान तक चप्पे-चप्पे की निगरानी की गई। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
करीब 350 नमाजियों ने ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की।नमाजियों ने देश में खुशहाली और शांति के लिए दुआ मांगी। इधर, अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे प्रदर्शन के कारण हर जगह विशेष सतर्कता बरती गई।
ज्ञानवापी परिसर में शुक्रवार को पिछली बार के मुकाबले कम नमाजी पहुंचे। पिछले जुमे पर नमाजियों की संख्या एक हजार से ज्यादा थी। ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी, बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी कमेटी और जमीयत उलमा-ए-उत्तर प्रदेश (पूर्वी जोन) सहित अन्य संगठनों ने अपने पास के मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील की थी। वाराणसी की मदनपुरा, जंगमबाड़ी और बंगाली टोला में नमाज के दौरान उस क्षेत्र के वरिष्ठ लोग भी पुलिस के साथ निगरानी करते रहे।
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के पहले से ही नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अधिकांश नमाजी घर से ही वजू करके आए थे, हालांकि परिसर में भी वजू करने के लिए इंतजाम किया गया था। गेट नंबर चार के बाहर पिछले दिनों की तरह सुरक्षा व्यवस्था तो चाक चौबंद रही, लेकिन सड़क पर बैरिकेडिंग नहीं की गई थी।
ज्ञानवापी परिसर के गेट नंबर चार तक आने-जाने में किसी तरह की कोई रोक-टोक नहीं थी। जुमे की नमाज अदा करने के बाद नमाजी अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। ज्ञानवापी परिसर से लेकर गेट नंबर चार तक सुरक्षा की व्यवस्था सख्त रही। नमाज के दौरान भी मीडिया को गेट नंबर चार तक जाने की अनुमति रही।
ज्ञानवापी प्रकरण और पिछले दो जुमे पर प्रदेश के अन्य शहरों में हुई घटनाओं को देखते हुए पुलिस काफी अलर्ट रही। खास करके मस्जिदों के बाहर पुलिस की भारी फोर्स तैनात रही। सोनारपुरा सहित अन्य इलाके में ड्रोन कैमरे से पुलिस ने निगरानी की।
ज्ञानवापी प्रकरण और जुमे की नमाज के साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों में हुई घटनाओं को देखते हुए पुलिस काफी अलर्ट रही। खास करके मस्जिदों के बाहर पुलिस की भारी फोर्स तैनात रही। सोनारपुरा सहित अन्य इलाके में ड्रोन कैमरे से पुलिस ने निगरानी की।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।