प्रत्येक व्यक्ति अपने नाम से 1 पौधे अवश्य लगायें : नोडल अधिकारी
जौनपुर। प्रमुख सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग एवं लोक सेवक प्रबन्धक विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ/नोडल अधिकारी के0 रविन्द्र नायक द्वारा सीहीपुर, पालपुर नेशनल हाइवे के किनारे बरगद का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद में कुल लगभग 53 लाख पौधे लगाये जाने का लक्ष्य मिला है, जिसके क्रम में आज लगभग 37 लाख वृक्ष लगाये जा रहे है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
जनपद में देखने को मिल रहा है कि आम जनता स्वयं इस अभियान का हिस्सा बन रही है इसके साथ ही सामाजिक संस्थाए, ग्राम प्रधान ईट भट्टा संघ, व्यापार संघ सहित अन्य संघठनों के लोग भी पौधरोपड़ कर रहे है। मा0 प्रमुख सचिव ने कहा कि जो भी पौधे लगाये जा रहे है, उसे लोग अपना समझकर संरक्षित करें। उन्होंने अपील की है कि जनपद के प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा कम से कम 01 पौधे अवश्य लगायें और अपने आस-पास जितने भी वृक्ष है उन्हे बचाये, उन्होंने कहा कि पौधों से भावनात्मक लगाव होना अति आवश्यक है। इसके उपरांत प्रमुख सचिव जी के द्वारा सीहीपुर मियावाकी, विकास खण्ड बक्शा के हसरौली में रोटरी क्लब के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यकम में हिस्सा लेते हुए चितवन का पौधा लगाया।
.jpg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।