Jaunpur: युवक की लाठी डंडे से पीटकर हत्या
जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के चकनारायणपुर गांव में दुकान बंद कर लौट रहे युवक को पुरानी रंजिश में लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
बरसठी थाना क्षेत्र के चकनारायणपुर गांव निवासी 45 वर्षीय मुख्तार बेलवा बाजार में दर्जी का काम करता था। सोमवार की रात लगभग आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। गांव से कुछ दूर पहले ही घात लगाकर बैठे आधा दर्जन लोगों ने उसे रोककर पिटाई शुुरू कर दी।
लाठी डंडे से उसे इतना पीटा गया कि वह अधमरा हो गया। हमलावर उसे वहीं सड़क पर छोड़कर चले गए। राहगीरों की नजर घायल पर पड़ी तो उन्होंने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलेने पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अल्ताफ ने इस मामले में गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुख्तार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मुख्तार के दो पुत्र अल्ताफ व सलमान तथा तीन पुत्रियां हैं। एक की शादी हो चुकी है। मुख्तार के भाई वकील की काफी पहले मौत हो चुकी है। भाई के परिवार को भी भरण पोषण मुख्तार ही करता था। मुख्तार की मौत के बाद गांव में स्थित तनावपूर्ण हो गई है। इसे देखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गयी है।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार का कहना है कि मुख्तार का गांव के कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर हत्या की गयी है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है
%20(8).jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।