• Breaking News

    जौनपुर के 11 वर्षीय अनिश यादव ने खेलने की उम्र में लिख दी किताब, ‘द अननोन प्लेस’।

     

    जौनपुर। कोरोना की काली छाया ने हर मन पर असर डाला था। कोई डर कर अवसाद में चला गया, तो कोई लड़कर इतिहास रचने की राह पर बढ़ चला। कुछ ऐसी ही कहानी है जिले के राजनीतिक परिवार पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई की भतीजे और सेंट जोसफ स्कूल एण्ड कॉलेज प्रयागराज में कक्षा छह के छात्र 11 वर्षीय अनीश यादव की,

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     जिन्होंने कोविड की चुनौती को स्वीकारते हुए पढ़ाई की उम्र में अपनी पहली किताब लिख डाली है। उनकी रचना 'द अननोन प्लेस' पुस्तक के रूप में मूर्तरूप ले चुका है।


    जिले के शाहगंज तहसील पखनपुर निवासी अनिश यादव ने महज 11 साल में ही एक साहसिक शैली की किताब 'द अननोन प्लेस' लिख दी। कक्षा छह में पढ़ने वाले अनिश यादव की जिज्ञासा ने उसे लेखक बना दिया। 

    अपनी जिज्ञासा और अनुभवों को दिए शब्द: पूर्व मंन्त्री शैलेंद्र यादव ललई के भतीजे अनिश यादव के पिता इ. अजय यादव बताते हैं, कोरोना काल में अनिश यादव अखबार और टीवी के माध्यम से महामारी से हो रही समस्या को देखता-सुनता था, तथा उसे बाहर ना निकल पाने वाली टीस रहती थी। एक दिन उन्हें पता चला कि उसने साहसिक शैली से ओतप्रोत, अपनी जिज्ञासाओं और अनुभवों को लिपिबद्ध किया है और इसे पुस्तक की शक्ल देना चाहता है, तो हमने उसका हौसला बढ़ाया। अब अंग्रेजी में 29 पेज की उसकी किताब तैयार है।

    आनलाइन प्लेटफार्म पर बिक रही है पुस्तक: फिलहाल, अनिश की पुस्तक अमेजान इंडिया, गूगल प्लेस्टोर प्लेटफार्म पर आनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध है। 29 पेज की उनकी पुस्तक यहां करीब दो सौ सैंतीस रुपये में खरीदी जा सकती है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad