Jaunpur: वाई-फाई की सुविधा से लैस हुआ टीडी कॉलेज, नैक से बेहतर ग्रेडिंग के लिए कॉलेज तैयार
उन्होंने हाल के दिनों में कॉलेज में शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के लिए शुरू किए गए नवाचार और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। प्रोफ़ेसर सिंह ने कहा कि कॉलेज में पुस्तकालय को पूरी तरह डिजिटल बना दिया गया है। जिससे छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस कॉलेज में इस सत्र से नए कोर्स ट्रिपल सी और ओ लेवल कंप्यूटर का शुभारंभ हुआ है ।
कोई भी छात्र अपनी सुविधा के अनुसार यह कोर्स कर सकेगा। छात्रों की सुविधा के लिए इसे सुबह 7 से 10 और शाम 5 बजे से संचालित किया जाएगा ताकि छात्रों का दूसरे विषय की कक्षाएं प्रभावित न हो सके । पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर छात्रों को यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पहले कॉलेज बंद होने के बाद परिसर में अराजकता का माहौल होता था इसकी शिकायत मिलने पर यहां अब गार्ड की तैनाती कर दी गई है जिसे अब कालेज परिसर में बेहतर और सुरक्षित माहौल है ।
खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम में जरूरी खेल की सामग्री और बेहतर लाइट के इंतजाम कर दिए गए हैं और यहां खिलाड़ियों से उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भी कहा है कि उन्हें अगर कोई और भी जरूरत महसूस हो तो उसकी डिमांड उनसे कर सकते हैं। जिसे पूरा करने के लिए वह भरसक प्रयास करेंगे ।
कालेज परिसर में नई बिल्डिंग की स्थापना की गई है जहां कॉमर्स की कक्षाएं भी अब समय से संचालित की जा रही है । उन्होंने कहा कि कॉलेज को नैक से मान्यता के लिए प्रयास किया जा रहा है इसके लिए वेबसाइट क्रिएशन से लेकर तमाम जरूरी चीजें और डाटा संकलित करने का कार्य लगातार चल रहा है।
पूरा विश्वास है कि इस साल नैक से बेहतर ग्रेड कॉलेज को प्राप्त हो सकेगा। छात्रों की सुविधा के लिए प्राचार्य कार्यालय के अलावा कुछ अन्य स्थानों पर भी शिकायत पेट लगाई गई है। अगर किसी छात्र को कालेज से संबंधित कोई भी शिकायत हो तो वह अपनी शिकायत पेटिका में डाल सकता है । जिसका त्वरित निराकरण का प्रयास मेरे स्तर पर किया जाएगा ।
इसके लिए छात्रों की पहचान गोपनीय रखने और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा । पर्यावरण संरक्षण के लिए कालेज में 1000 पौधे रोपने की तैयारी की गई है । इसके लिए गड्ढे खुदवा दिए गए हैं। बारिश का इंतजार किया जा रहा है। बारिश होते ही परिसर में पौधरोपण का काम पूरा किया जाएगा और ऐसी तैयारी की गई है कि पौधों के संरक्षण के लिए एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के प्रत्येक छात्रों को दो-दो पौधे रखरखाव के लिए आवंटित किए जाएंगे।
प्राचार्य ने इन सभी कार्यों में सहयोग के लिए टीडी कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह व प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह का आभार जताया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।