• Breaking News

    मछुआरों को मिली 16 फ़ीट की 'श्रापित मछली', जनता बोली- 'इस जीव का मिलना किसी अनहोनी का इशारा है'

     

    समुद्र में कई राज दफन हैं. जिसके बारे में हमें नहीं पता होता. कई बार हमें ऐसे जीव भी मिल जाते हैं. जिसे हमने या तो फिल्मों में देखा होता है. या फिर उसके बारे में किसी पौराणिक कथा में सुना होता है.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    चिली (Chile) में कुछ मछुवारों (Fishermen) के हाथ एक ऐसी ही मछली लगी है. कथित रूप से यह मछली श्रापित है. अब इसके मिलने से लोगों को कुछ बड़ी अनहोनी होने की आशंका लग रही है. 

    जानकारी के मुताबिक इस श्रापित मछली को कोलोसल साइज़ का ‘ओरफिश’ कहा जाता है. खबरों के मुताबिक चिली के समुद्री तटों पर मछुवारों ने इसे पकड़ा है. इसका कद देखकर लोग हैरान रह गए और उसे अपने-अपने कैमरों में कैद करने की कोशिश की. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जो टिकटाक पर अपलोड किया गया है. वायरल हो रही तस्वीर में इस अजीबो-गरीब जीव को कई मजदूरों को एक साथ हुक से नीचे उतारते हुए देखा जा सकता है. इसकी लम्बाई 16 फीट से ज्यादा बताई जा रही है
    .

     

    इस मछली के चर्चे पौराणिक कथाओं में होते आए हैं. जिसके मुताबिक ये भविष्य को बताने के काम आती हैं. साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि अगर यह मछली दिखाई देती हैं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है. 

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले जापान में साल 2011 में यह मछली देखने को मिली थी. जिसके बाद वहां फुकुशिमा में तेज भूकंप आया था. जिससे लोगों का मानना है कि यह मछली दिखना मतलब कुछ अनहोनी होने का खतरा है. 

    चिली में इस मछली के दिखने पर लोग डरे हुए हैं. उन्हें भूकंप या कुछ और बड़ी अनहोनी होने का खतरा लग रहा है. टिकटोक पर इस वीडियो को काफी वायरल किया जा रहा है. खबरों के मुताबिक 10 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. कई लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं. 

    वहीं लोगों का कहना है कि ओरफिश समुद्र की गहराइयों में रहते हैं. लेकिन समुद्र तट पर दिखने का मतलब है कि कुछ होने पर ही यह सतह पर आई है. ऐसे में चिली में कुछ अनहोनी या बड़ी आपदा आने का इशारा है.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad