Jaunpur News: पती ने अपनी पत्नी को पेचकस और हाकी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रामपुर डेरवा गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी को पेचकस और हाकी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृत महिला को 1 सप्ताह पूर्व ही आपरेशन से बच्ची पैदा हुई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना अंतर्गत जमालपुर निवासी कालीचरण की बेटी सोनम का प्रेम विवाह 25 मार्च 2021 को पड़ोसी गांव रामपुर डेरवा के आकाश गौतम के साथ हुआ था।
विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अवैध संबंधों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। लोगों का कहना है कि आकाश अपने यह परिवार के सदस्य पर शक करता था। इसे लेकर अक्सर वह पत्नी की पिटाई भी करता था।
पिटाई की वजह से सोनम अक्सर मायके चली जाती थी। बाद में मान-मनौवल के बाद आकाश उसे लेकर आता था। यह सिलसिला शादी के बाद से ही चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व सोनम को आपरेशन से बेटी पैदा हुई थी। आकाश उसे अपनी बेटी नहीं मानता था। इस पर और दोनों में नोक-झोंक होती थी।
बीती शाम विवाद के दौरान आक्रोशित आकाश ने पत्नी सोनम को पेचकस, हाकी, डण्डे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। उधर सूचना पर पहुंचे सोनम के पिता ने पति सहित ससुराल के कई सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनीश राय ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक हत्यारोपी मौके से फरार बताया गया जिसकी तलाश की जा रही है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।