3 बच्चों की मां को कपड़े से थी उलझन, 17 लाख रुपए खर्च कर फैब्रिक की जगह टैटू से ढंक लिया शरीर
इन दिनों फ़िनलैंड की रहने वाली तीन बच्चों की मां चर्चा में हैं। एलेक्सांड्रा जैस्मिन नामकी एक महिला को कपड़े पहनना बिल्कुल ही पसंद नहीं था। इस लिए उसने अपने पुरे शरीर को टैटू से ही ढंक लिया। अब कई मौकों पर एलेक्सांड्रा बिना कपड़ों के ही नजर आती है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
हमेशा हर एक इंसान के अलग-अलग शौक होते हैं। कुछ लोगों को दुनिया घूमने का शौक होता है तो कुछ लोगों को दुनिया में मशहूर होने का शौक होता है। लोग अपने शौक और अपनी होबिज को पूरा करने के लिए दिन और रात एक कर देते हैं। कुछ लोगों के शौक इतने अजीबो गरीब होते हैं कि जिन्हें सुनकर हम उन पर यकीन नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों को दुनिया सनकी कहती है।
ऐसी ही सनक से भरी हुई महिला इन दिनों सुर्खियों में है। फ़िनलैंड (Finland) में रहने वाली तीन बच्चों की मां एलेक्सांड्रा (Aleksandra Jasmin) को टैटू का बड़ा ही अजीबोगरीब शौक था। लेकिन इस शौक ने कब सनक का रुप ले लिया, वो खुद भी समझ नहीं पाई थी। उसने इस सनक में ऐसा कुछ कर लिया कि आज हर तरफ उसकी जबरदस्त चर्चा हो है।
तीन बच्चों की मां एलेक्सांड्रा जैस्मिन (Aleksandra Jasmin) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सिर्फ टैटू से ढंकी बॉडी की तस्वीर शेयर की थी। जी हां, उसने अपनी बॉडी को सिर्फ टैटू (Tattoo Lover) से कवर करवा लिया है। अब उसे कपड़े पहनने की भी जरुरत महसूस नहीं होती है। इस तस्वीर की वजह से अब लोगों के बीच एलेक्सांड्रा के चर्चे होने लगे हैं। इंस्टाग्राम पर भी अपने करीब 1 लाख 76 हजार फॉलोवर्स के साथ एलेक्सांड्रा जैस्मिन (Aleksandra Jasmin) अक्सर ही अपनी ऐसी ऐसी तस्वीरें शेयर करती रहती है।
एलेक्सांड्रा असल में एक टैटू आर्टिस्ट है और वो अगर दूसरों की बॉडी पर आर्ट नहीं कर रही होती, तो फिर वह अपनी ही बॉडी को इंक करती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर ही वह अपनी नेकेड तस्वीर शेयर करती है। कई बार टैटू (Tattoo Lover) फ्लॉन्ट करने के लिए वो बिकिनी पहन लेती है। अब अगर उसके बॉडी में की गई टैटूज की बात करें, तो सिर्फ चेहरा छोड़कर उसकी पूरी बॉडी इंक्ड की गई है। अब एलेक्सांड्रा अपने फैंस को समय-समय पर न्यूड स्नैप्स से ट्रीट करती है।
एलेक्सांड्रा ने अपनी बॉडी पर तरह तरह के टैटूज बनवाएं हैं। इसमें पेट पर एक बड़ी सी बिल्ली का टैटू और नाभि के नीचे एक खोपड़ी का टैटू बनवाया है। अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन पर एलेक्सांड्रा ने अब तक करीब 16 लाख 30 हजार खर्च किए हैं। सोशल मीडिया पर जहां कुछ नेटिजेन्स उसके इस लुक को एडमायर कर रहे हैं वहीं कई उसका मजाक भी बना रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उसे दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कहा तो वहीं ऐसे भी कुछ लोग हैं, तो एलेक्सांड्रा का जमकर मजाक बना रहे हैं।
.jpg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।