• Breaking News

    Jaunpur: लायंस क्लब गोमती का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न ,देवेश गुप्ता ने ली अध्यक्ष पद की शपथ


    जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती का भव्य 33 वां अधिष्ठापन समारोह अध्यक्ष धीरज गुप्ता की अध्यक्षता में सिद्धार्थ उपवन के सभागार में शनिवार देर शाम संपन्न हुआ सभा प्रारंभ के साथ ईश बंदना पे कथक नृत्य की प्रस्तुति अनुष्का अग्रहरी ने व ध्वज वंदना डॉक्टर सरला गुप्ता ने प्रस्तुत किया। 

    इसी क्रम में क्लब के चार्टर अध्यक्ष डॉ जी सी सिंह ने आए हुए अतिथियों का आए हुए अतिथियों का स्वागत उद्बोधन व अभिनंदन किया। तत्पश्चात सचिव 2021-22 गौरव श्रीवास्तव ने वर्ष भर किए गए सेवा कार्यों की रूपरेखा सचिव रूप में सदन में प्रस्तुत किया आगे 

    अध्यक्ष 2021-22 धीरज गुप्ता जी ने अपना अध्यक्ष जी प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत किया वह वर्ष भर किए गए कार्यों में सहयोग देने वाले लाइन सदस्यों व अन्य सामाजिक व्यक्तियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया व रामघाट सुंदरीकरण की विस्तृत जानकारी सदन को दी। कार्यक्रम में आगे वाराणसी से पधारे द्वितीय उप मंडलाध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा ने क्लब में नवागंतुक सदस्य डॉक्टर नरेंद्र यादव, डॉक्टर पूजा यादव, 

    अनुराग सिंह, नूपुर सिंह सुबोध बरनवाल, चंदा बनवाल, अनिल सिंह, सीमा सिंह, नवीन मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव, रवि जयसवाल, तनु जयसवाल व निधि गुप्ता को दीक्षित कर लायन सदस्य बनाया इस अवसर पर सभी नए सदस्यों को लायंस क्लब के लेबल पिन व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

    तत्पश्चात मंचासीन प्रयागराज से पधारे हुए उप मंडलाध्यक्ष प्रथम अजय मल्होत्रा ने 2022 -23 कि नवगठित क्लब संचालक मंडल सदस्य के लिए अध्यक्ष पद हेतु देवेश गुप्ता, उपाध्यक्ष क्रमवार धनंजय पाठक, धर्मेंद्र गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, सचिव हेतु सैयद हसनैन कमर दीपू, सह सचिव मिथिलेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ राजेश मौर्या, सह कोषाध्यक्ष मोहम्मद तौफीक, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर मनीष गुप्ता, 

    पी आर ओ सुधीर साहू, टेल टाइमर संदीप जायसवाल, टेल ट्विस्टर शशि लता को उनके पदों की जिम्मेदारियों का बोध कराते हुए निदेशक मंडल को हेतु क्रमशः जागेश्वर केसरवानी, संजीव गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता, 

    अरविंद बैंकर, संतोष साहू, प्रतिमा गुप्ता, ऋषि देव, सुधा मौर्य व अनिल अग्रहरी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।इसी क्रम में सेवा कार्य को सुचारू रूप से चलाने हेतु विभिन्न विभाग के चेयरपर्सन का गठन किया गया जिसमें एलसीआईएफ हेतु दीपक चिटकारीया, मेंबर शिप गणेश गुप्ता, मार्केटिंग व कम्युनिकेशन अनिल पांडेय, सर्विस चेयर पर्सन दिनेश श्रीवास्तव, डायबिटिक डॉक्टर रश्मि मौर्या, चाइल्डहुड कैंसर डॉक्टर राम अवध यादव,

     हंगर गणेश साहू, एन्वायरमेंट शिव शंकर साहनी, विजन अजय श्रीवास्तव, स्थाई परियोजना गोपाल कृष्णन हरलालका, वूमेन एंपावरमेंट प्रतिमा साहू आदि सभी को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए सभी संचालक मंडल सदस्य को उनके -उनके पदों पे अधिष्ठापित किया गया। तत्पश्चात नव अधिष्ठापित अध्यक्ष देवेश गुप्ता ने अपने वर्ष भर के क्लब के सेवा कार्य की रूपरेखा सदन में प्रस्तुत किए। 

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुल्तानपुर से पधारे मंडलाध्यक्ष सौरभ कांत जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए सेवा कार्यों में लायंस क्लब के योगदान की चर्चा करते हुए इस वर्ष जौनपुर गोमती के व्दारा किए जाने वाले सभी फ्री चिकित्सा शिविर बैनर का लोकार्पण करते हुए जौनपुर गोमती के स्थाई परियोजना अन्तिम संस्कार स्थल राम घाट की चर्चा करते हुए बताया की मण्डल 321ई की एक बहुत बड़ी परियोजना है 

    जिसकी चर्चा पूरे विश्व में हैं। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता गैट एरिया लीडर डाक्टर क्षितिज शर्मा जी ने अपने उद्बोधन मे लायंस इन्टरनेशनल के व्दारा पूरे विश्व में विभिन्न आपदाओं में किए गए सहयोग व दान की वृस्तित जानकारी दी। उक्त अवसर पे डाक्टर सुलोचना सिंह जी व संजीव गुप्ता जी ने MJF की उपाधि के अलंकरण को मंडलाध्यक्ष के कर कमलों के व्दारा प्राप्त किए। कार्यक्रम में सभी के प्रति आभार व‌ धन्यवाद प्रकाश सचिव सै.हसनैन कमर ने व्यक्त किया। 

    कार्यक्रम के संयोजक व्दय धनंजय पाठक व धर्मेंद्र गुप्ता रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन मण्डल एसो.कैबिनेट सेक्रेटरी मनीष गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निधि गुप्ता, डाक्टर शकुंतला यादव, खुशबू गुप्ता, सुनीता पाठक, अरूणा गुप्ता, शिव कुमार, त्रिलोकी मौर्य, प्रियंका गुप्ता,सुनीता श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। उक्त अवसर पे संजय साहू,सुनील जायसवाल, अरूणा पांडे, चंदन साहू, श्वेता जायसवाल,

    प्रिया साहू, मंगला साहू, सुनील कश्यप, जोन चेयरपर्सन संतोष साहू,मो. मुस्तफा, शंशाक सिंह रानू, मनोज अग्रहरी, भाजपा नेता आशीष गुप्ता आशू, ब्रह्मेश शुक्ला, सुभाष कश्यप, मिडिया क्षेत्र के पत्रकार राम जी जायसवाल, दिलीप शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad