• Breaking News

    हैवानियत की हदें पार: लड़की के शरीर पर ब्लेड के 500 से अधिक घाव दिखे, पिता ने लगाया ये आरोप

    'मेरी फूल जैसी बच्ची को उस पिशाच ने नोंच डाला, मेरी बच्ची को अपने हाथों से ब्लेड से चोट पहुंचाने के लिए मजबूर करता था. मेरी बच्ची दर्द से कराह रही थी और वह पिशाच खुश हो रहा था. मेरी बेटी के साथ जो हुआ, वह किसी की भी बेटी के साथ न हो.' यह दर्द वड़ोदरा के एक बिल्डर पिता का है`. बिल्डर पिता की बेटी ने 3 साल पहले एक क्रिश्चियन लड़के के साथ भाग कर शादी की थी,

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    लेकिन लड़की को मिला सिर दर्द और शरीर पर ब्लेड के 500 घाव. दरअसल वड़ोदरा की एक हिन्दू युवती 2019 में LLB के फाइनल ईयर में पढ़ रही थी. तब उसकी मुलाक़ात सेल्विन पॉल नाम के युवक से हुई थी. सेल्विन वैसे तो सिर्फ 10वीं पास था लेकिन उसने लड़की को गुमराह किया. उसने लड़की को गुमराह करके खुद 250 करोड़ की सम्पति का मालिक बताया और कहा कि उसके पास फैक्ट्री, पेट्रोल पम्प आदि है. उसने लड़की को अपने जाल में फंसा लिया. इसके बाद सेल्वि ने लड़की के साथ होटल में बिताए गए निजी पल का वीडियो बना लिया.

    इसके बाद सेल्विन लड़की को ब्लैकमेल करने लगा था. सितम्बर 2019 में सेल्विन लड़की को भगा ले गया और उसके बाद युवती को प्रताड़ित करने लगा. सेल्विन युवती को बार-बार अपने शरीर पर ब्लेड से वार करने के मजबूर करता था. दो साल तक लड़की सब कुछ सहती रही, फिर बाद में उसने अपने परिवार को बताया तब परिवार ने पुलिस की मदद ली.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad