कोमल का कबूलनामा...'मुझे मां-बाप से नफरत थी, इसलिए मारा', कोई अफसोस नहीं है
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
दंपती की गोद ली हुई बेटी हत्यारोपी कोमल के दोनों भाइयों से प्रेम संबंध थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटी कोमल ने कबूल किया कि उसे मां-बाप की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है। पूछताछ के दौरान आरोपी के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं दिखाई दी। वहीं, आरोपी रोहित ने भी पुलिस के सामने चौंकाने वाले राज उगले। उसने कहा कि मुझे वारदात का कोई अफसोस नहीं है।
कोमल का कबूलनामा
- मेरे मां-बाप मुझे प्रताड़ित करते थे। हर बात पर टोकते थे। भाई की आगे मेरी कोई वैल्यू नहीं थी। इसलिए मैं उनसे नफरत करती थी। उनको मार दिया। इसका मुझे कोई अफसोस नहीं है..।
- भाई अनूप को मां-बाप ने सिर पर चढ़ा रखा था। सब उसी की बात मानते थे। ऐसा लगता था कि पूरी जायदाद भी उसी के नाम कर दी जाएगी। हर वक्त प्रताड़ित किया जाता था। खासकर मां राजदेवी ऐसा करती थीं। इसलिए मुझे दोनों से नफरत थी।
- राहुल और रोहित दोनों ने मां-बाप की हत्या करने की मुझे सलाह दी थी। जब से यह बात बोली थी तबसे मैं हर वक्त इसी बारे में सोचती रहती थी। मुझे ऐसा लगता था कि ये दोनों रास्ते से हट जाएंगे उसके बाद जिंदगी बेहतर ढंग से चलेगी लेकिन यह नहीं पता था कि इतनी जल्दी पुलिस पकड़ लेगी।
करती रही गुमराह, नहीं थी चेहरे पर शिकन
पूछताछ के दौरान कोमल का व्यवहार देख जांचकर्ता हैरान रह गए। नृशंस हत्या करने के बाद भी उसके माथे पर न तो शिकन थी न ही अफसोस। पहले कई घंटे तक वह पुलिस अधिकारियों को गुमराह करती रही।
अपने कुशवाहा दोस्त पर आरोप मढ़ती रही। कहानी गढ़ी कि वह दो साथियों के साथ आया था और मां-बाप की हत्या कर फरार हो गया। जब साक्ष्यों को सामने रखकर पुलिस ने पूछताछ की तो वह सच बोलने लगी।
रोहित बोला-कोमल और राहुल ने साजिश रची, मैंने वही किया जो उन्होंने कहा
-हत्या की साजिश मेरे भाई राहुल ने ही रची थी। वह उसमें बस शामिल हो गया था। जैसा भाई और कोमल कहते गए वह वैसा करता रहा।
-मैं कोमल से प्यार करता था, उसने जो कहा मैंने वही कहा। मुझे वारदात का कोई अफसोस
नहीं है... हत्या करते वक्त डर भी नहीं लगा।
-कोमल ने मुझसे कहा था कि दोनों की हत्या के बाद करोड़ों की प्रॉपर्टी हमारी हो जाएगी।
-अनूप को जूस में जहर देकर मारना चाहते थे, लेकिन वह सिर्फ बेहोश ही हुआ था। अगर दोनों लोग जहर पीने से मर जाते तो मुझे उनकी गर्दन नहीं काटनी पड़ती।
रोहित चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है
हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी रोहित अपराधी प्रवृत्ति का है। 2019 में जब वह नाबालिग था तब वह चोरी के मामले में पकड़ा गया था। बाल संप्रेक्षण गृह भी भेजा गया था।
इनकी भी भूमिका की होगी जांच
कोमल के असली पिता मुन्ना लाल के छोटे भाई रामप्रकाश हैं, जिस तरह से संपत्ति विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है, ऐसे में पुलिस रामप्रकाश व उनके परिवार वालों की भी भूमिका जांच रही है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।