• Breaking News

    7 युवकों ने 14 साल की बच्ची के साथ की हैवानियत

    राजस्थान के धौलपुर में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ चलती कार में 7 युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    जानकारी के मुताबिक नाबालिग घर से सब्जी लेने बाजार गई थी. वहां एक बाइक सवार युवक उसके पास आया और कहा कि मैं तुम्हारे पिता का दोस्त हूं, चलो घर छोड़ देता हूं. जिस पर वह उसकी बाइक पर बैठ गई. बाइक सावर जब उसे गलत रास्त से ले जाने लगा तो उसने पूछा यह कौन सा रास्ता है,

    इस पर उसने कहा कि यह रास्ता भी तुम्हारे घर जाता है. कुछ दूर जाने के बाद बाइक सवार ने नाबालिग को कार सवार युवकों के हवाले कर दिया. चलती कार में युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. सुबह करीब चार बजे आरोपी नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर बसेड़ी क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर के पास छोड़ गए. घर पहुंचकर नाबालिग ने परिजनों को आपबीती बताई.

    बेटी की बात सुनकर माता-पिता के होश उड़ गए उन्होंने तुरंत ही थाने में जाकर मामला दर्ज कराया. पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाया और गैंगरेप का मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने में जुट गई. पीड़िता ने बताया जब बाइक सवार उसे ऐसे सुनसान रास्ते पर ले गया जहां उसके दोस्त कार में बैठकर इंतजार कर रहे थे.

    आरोपी ने अपने दोस्तों से कहा लो तुम्हारे लिए इसे ले लाया हूं, फिर सात युवकों के पास उसे छोड़कर चला गया. इसके बाद उसे कार के अंदर बंद कर लिया और चार युवक कार में बैठे रहे और तीन युवक बाइक से कार के पीछे चलने लगे. सभी ने बारी-बारी उसके साथ सुबह तक गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. 27 जुलाई 2022 की सुबह करीब चार बजे आरोपियों ने उसे भूतेश्वर मंदिर के पास छोड़ गए.

    साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. इस मामले पर बाड़ी पुलिस उपअधीक्षक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad