अफसरों के दावे फेल, कांवड़ यात्रा को लेकर सामने आई बड़ी बात, डीजे के शोर से निकला था दम
कोरोना की वजह से दो वर्ष बाद हुई कांवड़ यात्रा के शोर में शासन के दावे भी दब गए। डाक कांवड़ियों में तेज आवाज में डीजे बजाने की जबरदस्त होड़ रही। दिल्ली-देहादून हाईवे पर पल्लवपुरम और दौराला में ध्वनि प्रदूषण मानक से 76 फीसदी तक बढ़ गया। सड़कों पर वाहनों की संख्या घटने और बारिश की वजह से वायु प्रदूषण कम हुआ।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा से पहले ही गाइडलाइन जारी करते हुए दावा किया था कि इस बार डीजे धीमी आवाज में बजेंगे। डाक कांवड़ शुरू होते ही दावे हवा हो गए। कांवड़ मार्गों पर हर ओर डीजे का ही शोर सुनाई दिया। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के कांवड़िये डीजे बजाते हुए दिल्ली-दून हाईवे से गुजरे।
बता दें कि हाईवे पर दौराला से पल्लवपुरम तक सबसे ज्यादा कांवड़ शिविर लगे। इन शिविरों में भी बड़े-बड़े डीजे लगाए गए जो 24 घंटे बजते रहे। शिवरात्रि के पहले 25 जुलाई की रात मोनू और कसाना डाक कांवड़ के बीच डीजे बजाने की ऐसी होड़ मची कि सात घंटे तक दौराला से परतापुर तक करीब 24 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इस दूरी में 30 से ज्यादा कॉलोनियां हैं। डीजे की धमक से लोगों के मकान और दुकानों के शीशे भी झनझना गए।
कांवड़ यात्रा के दौरान ये रहा ध्वनि प्रदूषण का हाल
तारीख इलाका ध्वनि प्रदूषण
11 जुलाई आबूलेन 79.2
16 जुलाई बेगमपुल 86.7
22 जुलाई दौराला क्रासिंग 88.5
22जुलाई दौराला आर्गेनिक 85.9
22 जुलाई पल्लवपुरम 83
28 जुलाई पल्लवपुरम (साइलेंस जोन) 80.7
नोट: ध्वनि प्रदूषण डेसिबल में। आबूलेन, बेगमपुल, दौराला व्यावसायिक श्रेणी में हैं जबकि पल्लवपुरम आवासीय इलाका है।
कांवड़ यात्रा के दौरान ये रहा ध्वनि प्रदूषण का हाल
तारीख इलाका ध्वनि प्रदूषण
11 जुलाई आबूलेन 79.2
16 जुलाई बेगमपुल 86.7
22 जुलाई दौराला क्रासिंग 88.5
22जुलाई दौराला आर्गेनिक 85.9
22 जुलाई पल्लवपुरम 83
28 जुलाई पल्लवपुरम (साइलेंस जोन) 80.7
नोट: ध्वनि प्रदूषण डेसिबल में। आबूलेन, बेगमपुल, दौराला व्यावसायिक श्रेणी में हैं जबकि पल्लवपुरम आवासीय इलाका है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।