पंचतत्व में विलीन हुईं मुलायम की पत्नी साधना गुप्ता, बेटे प्रतीक ने दी मुखाग्नि, अखिलेश यादव रहे मौजूद
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का लखनऊ के पिपराघाट पर रविवार दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे प्रतीक यादव ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस मौके पर मुलायम सिंह के अलावा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता-कार्यकर्ता व परिजन मौजूद रहे।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया गया। जिसे मुलायम के सरकारी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उनके अंतिम दर्शन किए।
शनिवार शाम से ही मुलायम के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों का जमावड़ा शुरू हो गया। लोगों ने मुलायम परिवार के लोगों को सांत्वना दी।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी रविवार को उनके अंतिम दर्शन किए। भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी भी साधना गुप्ता को अंतिम विदाई देने के लिए मुलायम के आवास पर पहुंचीं।
इसके पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना गुप्ता के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रभु पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दे और मुलायम सिंह यादव व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।