• Breaking News

    Sorry बेटा... तुम तीनों बढि़या से रहना, अपने पापा का ध्‍यान रखना, मुझे किसी और से प्‍यार हो गया

     बिहार के पूर्णिया में एक गजब प्रेम कहानी सामने आयी है। तीन बच्‍चे की मां और दो बच्‍चे के बाप में प्‍यार हो गया। दोनों को पहले से अपना-अपना जीवनसाथी है। इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे से प्‍यार कर बैठेे। एक दिन महिला घर छोड़कर जाने लगी। पति ने समझाया तो रूकी।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    लेकिन पति के बाहर जाते ही अपने तीनों बच्‍चे को छोड़कर वह जाने लगी। मां को जाते देख तीनों पुत्र रोने लगे। मां ने उसे काफी समझाया। बोली, बेटा मुझे माफ करो। तुम तीनों ठीक से रहना। अपने पापा का भी ध्‍यान रखना। पापा का कहना मानना। मुझे किसी और से प्‍यार हो गया है। मैं उसी के साथ जा रही हूंं। उसका प्रेमी भी दो बच्‍चे का बाप है। 


    जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के अंझरी गांव से तीन बच्चों की मां, दो बच्चों के पिता प्रेमी के साथ फरार हो गई है, इसको लेकर पीडि़त पति ने ओपी में पत्नी की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। इधर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है। इस संबंध में अंझरी गांव के पीडि़त पिता अशोक सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी किरण देवी बच्चों के कपड़े खरीदने के बहाने मोहनपुर आयी तथा वहीं से गांव के ही मो शहनवाज आलम के साथ फरार हो गयी है, जबकि शहनवाज आलम को भी दो बच्चे हैं। 

    उसकी पत्नी के भाग जाने से उनके तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके बच्चों की उम्र भी 15 वर्ष, 13 वर्ष एवं 10 वर्ष है। इसको लेकर उसके द्वारा गांव में पंचायत भी बुलायी गयी, परंतु कोई उनकी नहीं सुना। इसको लेकर उसने थाना में आवेदन दिया है तथा अपनी पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। मोहनपुर ओपी के अध्‍यक्ष जीवेश ठाकुर ने कहा कि - मामला दर्ज कर लिया गया है तथा महिला की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad