• Breaking News

    लाइव रिपोर्टिंग: महिला रिपोर्टर ने युवक को जोरदार थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल



    कई बार लाइव रिपोर्टिंग के कुछ बड़े ही रोचक मामले वायरल हो जाते हैं। और जब बात पाकिस्तान की हो तो यह मामला और भी रोचक हो जाता है। वैसे तो पाकिस्तान के मशहूर रिपोर्टर चांद नवाब के तमाम फनी वीडियोज वायरल होते रहते हैं लेकिन हाल ही में पाकिस्तान से एक महिला रिपोर्टर का वीडियो वायरल हुआ है। उसने एक लड़के को लाइव के दौरान ही थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल, 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि यह हाल ही में ईद के त्योहार के दौरान का है जब एक महिला रिपोर्टर पाकिस्तान के ही किसी शहर में रिपोर्टिंग कर रही थी। इस दौरान उसके आसपास भीड़ जमा है और उसके ठीक बायीं तरफ एक लड़का खड़ा है। 

    जैसे ही वह अपना पीस टू कैमरा खत्म करती है, तेजी से उस लड़के को थप्पड़ मार देती है। यह वीडियो इतना ही वायरल हुआ है जिससे कई यूजर कंफ्यूज नजर आए कि रिपोर्टर ने उस लड़के को थप्पड़ क्यों जड़ दिया है। 

    कुछ यूजर्स ने लिखा कि लड़के ने कुछ गलत बोला होगा या कोई बदतमीजी की होगी और रिपोर्टर को गुस्सा आ गया इसलिए उसने लड़के को थप्पड़ मार दिया। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।

     कुछ यूजर समझ नहीं पाए कि ऐसा क्यों हुआ जबकि कुछ उसकी ऐसी हरकत से काफी नाराज नजर आए। हालांकि तमाम लोग रिपोर्टर के पक्ष में ही नजर आए। फिलहाल यहां देखें वायरल वीडियो


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad