• Breaking News

    Jaunpur: सपा संरक्षक की पत्नी का निधन,शोकसभा कर दी गई श्रद्धांजलि

     

    समाजवादी पार्टी के संरक्षक,पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार श्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता के निधन पर ज़िला कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित हुई।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहाकि श्रीमती साधना गुप्ता पिछले कई दिनों से बीमार थीं। उनका इलाज मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। उनका निधन दुःखद है। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी जौनपुर गहरा शोक प्रकट करती है।

    ईश्वर मृतकात्मा को शांति एवं परिवार वालों को सहनशीलता प्रदान करें।जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी जौनपुर परिवार के साथ साथ गठबंधन दल सुभासपा भी शोक संतप्त परिवार के साथ है। शोकसभा का संचालन निवर्तमान महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

    अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में यशवंता यादव,श्याम बहादुर पाल राजन यादव भानु मौर्य,लक्ष्मण सोनकर,राजेश यादव, सोचन राम विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad