मेरी कहानी: मैंने अपने पति के फोन में अपनी दोस्त का एक मैसेज देखा, जिसके बाद मेरे होश उड़ गए
मैं एक विवाहित महिला हूं। मेरी शादी को कुछ ही साल हुए हैं। मेरी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन अब मैं हर दिन बुरी-बुरी भावनाओं से गुजर रही हूं। दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि जब लॉकडाउन लगा, तो मेरी बचपन की दोस्त मेरे साथ मेरे घर पर रहने आ गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि काम के सिलसिले में ज्यादातर उसका पति विदेश में ही रहता था।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel कोमुंबई में रिलेशनशिप काउंसलर रचना अवात्रामणि कहती हैं कि मैं समझती हूं कि आप एक बहुत ही कठिन परिस्थिति से गुजर रही हैं, लेकिन इसके बाद भी मैं आपसे यही कहना चाहूंगी कि बिना सबूत के किसी निर्णय तक पहुंच जाना गलत होगा। मैं जानती हूं कि अपने पति के फोन में अपनी दोस्त का मैसेज देख आप काफी परेशान हैं, लेकिन आप अभी भी पूरी तरह से नहीं जानती हैं कि उनके बीच आखिरकार चल क्या रहा है?
जैसा कि आपने बताया कि आपकी दोस्त जब आपके घर पर रहने आई, तो आप बेहद खुश थीं। आप न केवल उसकी मदद करना चाहती थीं बल्कि उसे किसी बात की परेशानी भी न हो, इस बात का भी आप पूरा ख्याल रख रही थीं। हालांकि, एक मैसेज को देखकर आपको ऐसा लग रहा है कि आपकी दोस्त और पति के बीच संबंध हैं। ऐसे में मैं आपसे यही कहना चाहती हूं कि इस मामले में सबसे पहले अपनी दोस्त से बात करें।
अपने पति से बात करें
मेरा यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि एक मैसेज ने आपकी दोस्त और पति के साथ आपके रिश्ते को दांव पर लाकर खड़ा कर दिया है। ऐसे में मैं आपको यही सलाह देना चाहती हूं कि आप सबसे पहले अपने पति से बात करें। अपनी दोस्त का उनको यूं मैसेज करने का कारण जानें। यही नहीं, इस दौरान उन्हें यह भी बताएं कि इस एक मैसेज की वजह से आपके दिमाग में क्या कुछ चल रहा है।
मैं आपसे ऐसा करने के लिए इसलिए भी कह रही हूं अगर उन दोनों के बीच कुछ नहीं होगा, तो वह आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। वहीं अगर वह दोनों एक रिश्ते में हैं, तो वह आपके सामने बहाने बनाना शुरू कर देंगे।
आपकी सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैं केवल इतना कहना चाहती हूं कि इस मुद्दे पर कोई भी प्रतिक्रिया देने के बजाए पूरी स्थिति को समझने की कोशिश करें। सब कुछ जानने के बाद ही कोई फैसला लें। ऐसा इसलिए क्योंकि निष्पक्ष रूप से बोलना हमेशा ही बेहतर होता है।
ऐसा करके न केवल आप दोनों के साथ अपना रिश्ता बचा सकती हैं बल्कि उन्हें भी आपकी बातों का बुरा नहीं लगेगा। एक मैसेज इस बात का प्रमाण बिल्कुल भी नहीं है कि आपकी दोस्त और आपके पति के बीच कुछ चल रहा है।
.jpg)
.jpg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।