मछली शहर विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर ने कराया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मचलीशहर की विधायक डा. रागिनी सोनकर द्वारा उनकी विधानसभा क्षेत्र अजोसी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं घर घर पहुंचती हैं
जो हमें विभिन्न रोगों से समय रहते सचेत करती हैं ऐसे आयोजन आए दिन हर विधानसभा में हो तो स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता आएगी जहां भी कोई इस तरह का आयोजन करेगा जिला प्रशासन अपना अभूतपूर्व सहयोग करेगा उन्होंने मछली शहर की विधायक डॉक्टर रागिनी सुनकर की जमकर प्रशंसा की कार्यक्रम की आयोजक मछली शहर की विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने कहा कि इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
हमारे विशेषज्ञ डॉक्टरस साथी पूरी मेहनत से इस नेक कार्य में योगदान दे रहे हैं। सही समय पर जांच व परामर्श से काफी बीमारियों से बचा जा सकता है व बेहतर इलाज भी संभव है। हमारी कोशिश रहेगी कि इस तरह ही निरंतर आमजन के लिए शिविर आयोजित करें ताकि अधिक से अधिक लोगों तक हम स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा सकें।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राज बहादुर यादव सहित मछली शहर के प्रमुख एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन निवर्तमान जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।