जेवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा के साथ जौनपुर के रोहित यादव बनाई जगह
अमेरिका के ओरेगान में चल रही विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेरका (बनारस रेल इंजन कारखाना) के रोहित यादव छाए हुए हैं। उन्होंने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के साथ फाइनल में जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से बनारस और उनके पैतृक नगर जौनपुर में जश्न का माहौल है। फाइनल मुकाबला रविवार को होगा।
उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भी रोहित को उसके उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि रोहित देश के लिए मेडल लेकर आएगा।
मूलरूप से जौनपुर के डभिया गांव के रहने वाले रोहित बरेका में वरिष्ठ लिपिक पद पर तैनात हैं। वह सबसे पहले चर्चा में तब आए जब वर्ष 2017 में तुर्की में हुए विश्व स्कूल गेम में स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि के बाद खेल के जुड़े हर खास लोगों की निगाहें इन पर थीं। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई में हुए इंटर स्टेट चैंपियनिशप में रजत पदक जीता है।
जेवलिन थ्रो ओपन चैंपियनशिप के अंडर 18 में नेशनल रिकार्ड बनाया है। नेशनल फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीता है। अपने शानदार खेल की बदौलत ही कामनवेल्थ में जगह बनाई है। विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के साथ शामिल होना उनके लिए किसी गौरव से कम नहीं रहा।
उन पर बेहतरीन प्रदर्शन का दबाव था लेकिन उन्होंने इससे निकलते हुए अपने खेल पर ध्यान दिया और नीरज चोपड़ा के साथ ही फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
भारत के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि एक साथ दो जेवलिन थ्रोवर फाइनल में शामिल हो रहे हैं। रोहित का कहना है कि विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेडल जीतना ही उसका उद्देश्य है। इसके लिए पूरी तैयारी करके आया हूं। मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन करूंगा।
रोहित के फाइनल में जगह बनाने से बरेका में भी खुशी का माहौल है। महाप्रबंधक अंजली गोयल, बरेका खेल संघ के अधिकारीगण, खिलाड़ीयों एवं कर्मचारियों ने उन्हें फाइनल स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी को उम्मीद है कि रोहित देश के लिए मेडल जीताकर लाएगा।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।