Jaunpur: विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से डेढ़ लाख की ठगी
दो युवकों को विदेश भेजने का सपना दिखाकर जालसाजों ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पांच माह पूर्व लखनऊ से विदेश जाने का टिकट दिखाया और निर्धारित तिथि को स्थानीय रोडवेज से वापस भेज दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
नगर के अयोध्या रोड स्थित भटियारी सराय मोहल्ला निवासी सूरज कुमार यादव की तहरीर के अनुसार करीब आठ माह पूर्व वह किसी कार्य से खुटहन जा रहा था। रास्ते में मिले युवक ने खुद को विदेश भेजने वाला बताते हुए रंगीन सपने दिखाए।
घर पहुंचने पर सूरज ने मोहल्ले के अपने साथी सुरेश गौड़ को इसकी जानकारी दी। गरीब परिवार के दोनों युवकों ने आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश जाने का मन बना लिया। दोनों ने जालसाज से बात की तो उसने जौनपुर ले जाकर वर्ग विशेष के एक युवक से भेंट कराई।
उसके कहने पर दोनों युवकों ने अपना पासपोर्ट, कोरोना वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र आदि जमा किया। इस दौरान जालसाजों ने कई किस्तों में दोनों से 1.56 लाख रुपये ले लिए। फरवरी में लखनऊ से जहाज का टिकट होने की बात कहकर चलने के लिए शाहगंज रोडवेज पर बुलाया। दोनों रोडवेज पहुंचे तो तकनीकी दिक्कतों से टिकट कैंसिल होने की बात कहकर लौटा दिया।
पांच माह बीतने के बाद भी जालसाज न रुपये लौटा रहे हैं, न ही विदेश भेज रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।
.jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।