• Breaking News

    नाबालिग ने अपनी मां, पिता और चाचा पर लगाया रेप करवाने का आरोप, बोली - घुट-घुटकर जी रही हूं..

    बिहार के समस्तीपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें एक नाबालिग लड़की अपनी मां, पिता और चाचा पर गंभीर आरोप लगा रही है. पीड़िता का कहना है कि पैसों की खातिर उसके परिजन रेप करवाते हैं. साथ ही उसका अश्वलील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया. पीड़िता ने थाने के एसआई समेत गांव के मुखिया पर भी गलत काम करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि यह उसके मां और पिता की देखरेख में होता है. पीड़िता ने अपने वायरल वीडियो में बताया,

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     ''रोज उसके साथ 20 से 25 लोग रेप करते हैं. मां घर में ही शराब बेचती है. थाने के पुलिसकर्मी भी घर आते हैं शराब पीकर उसके साथ रेप करते हैं. मैं बहुत घुट-घुटकर जी रही हूं. मेरी कोई मदद करने वाला नहीं है. मेरी मदद कीजिए, नहीं तो ये लोग मुझे मार देंगे.'' लड़की वीडियो में अपना एड्रेस भी बताया. पीड़िता का कहना है कि उसने पुलिस में इसलिए शिकायत नहीं की, क्योंकि एसआई मनोज सिंह खुद उसके साथ गलत काम करते हैं. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने लड़की की मां, पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. पिता इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की दुकान चलाते हैं और मां घर संभालती है. 


    लड़की ने बताया कि पुलिस को एक बार फोन भी किया था जिसके बाद घर पर रेड भी हुई, लेकिन पैसे देकर सबकुछ मैनेज कर लिया गया. उसके बाद पिता ने उसके साथ गलत काम किया. रोसड़ा के डीएसपी सहियार अख्तर ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की ने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता आरोप लगा रही है कि पैसों की खातिर उसका रेप कराया जा रहा है. 


    पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे मारा पीटा गया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई. वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें कौशल और सिंघिया थाना के पदाधिकारी मनोज चौधरी का नाम सामने आया है. मामले की जांच की जा रही है.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad