एक साथ जलीं सात चिताएं तो फफक पड़े गांव वाले, किसी का उजड़ा सुहाग तो किसी की टूटी बुढ़ापे की लाठी
मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत गिरने से नौतनवां तहसील क्षेत्र के जिन आठ युवक की मौत हो गई थी, उनके शव गुरुवार देर रात मृतकों के गांव पहुंचे। शवों को देखकर पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। हनुमानगढ़िया गांव के कुशहर प्रजापति, श्यामू प्रजापति, अनूप गौड़, धोतियहवा गांव के अनिल व संपतिया गांव के विपिन व सेमरहवा के अनूप राजभर व शिकंदर राजभर और कजरी गांव के अरविंद भारती का शव एंबुलेंस से उनके पैतृक गांव पहुंचा।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
परिजन शव से लिपटकर रोने लगे तो वहां संवेदना देने पहुंचे लोग फफक कर रो पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदार भी मौके पर पहुंच गए और उनकी मौजूदगी में देर रात ही रोहिन नदी के तट पर सात शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि आठवें शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह हुआ। एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी मृतकों का रोहिन नदी के तट पर अंतिम संस्कार करा दिया गया।
किसी का उजड़ा सुहाग तो किसी की टूटी बुढ़ापे की लाठी
मुंबई के कुर्ला में हुए इस हादसे में किसी का सुहाग उजड़ गया, किसी के बुढ़ापे की लाठी टूट गई तो किसी ने अपना कमाऊं पूत खो दिया। देर रात मृतकों के शव गांव पहुंचे तो हर गली चीख-पुकार से गमगीन हो गई। कौशल्या जहां विपिन को गले लगाकर विलाप करके रोने लगी। वहीं महिमा को अपने पति कुशहर की मृत्यु पर विश्वास ही नहीं हो रहा था, वह बेसुध अवस्था में पति के शव को एकटक निहारती रही और बूढ़े माता-पिता सिसक-सिसक कर रोते रहे।
शोकाकुल माहौल के बीच रोहिन नदी के किनारे मौजूद सेमरहवा गांव के कुरहवा तट पर पांच तो दूसरे तट पर दो चिताएं एक साथ जलाई गईं। जिसे देख सभी की आंखें आंसुओं से नम हो गईं। हर कोई ऊपर वाले की मर्जी को कोसता हुआ ही नजर आया।
बनारस से सड़क मार्ग होते हुए गांव तक लाया गया शव
मृतकों का शव मुंबई से हवाई जहाज के माध्यम से बनारस एयरपोर्ट पर लाया गया। वहां से चार एंबुलेंस में दो-दो शव रखकर परिजन गुरुवार देर रात शव लेकर अपने-अपने गांव पहुंचे। एंबुलेंस से शव उतरते ही हर कोई बदहवास हो गया।
मृतक परिजनों को मिली सहायता राशि
मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत गिरने से दबकर मरे नौतनवां क्षेत्र के आठ युवकों के परिजनों को एडीएम दिनेश कुमार मिश्रा और नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दो-दो लाख का चेक मृतक के परिजनों को दिया। साथ ही पीडितों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया।.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।