सेल्फी के दौरान मौत, गलती से दब गई ट्रिगर
इन दिनों सेल्फी का क्रेज है. जिसके पास एंड्रॉयड फोन है, वह सेल्फी लेने में पीछे नहीं हटता है. हालांकि कई बार सेल्फी लेने के दौरान हादसे में लोगों की जान चली जाती है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव जिले में सामने आया है. यहां एक किशोर की सेल्फी लेने के दौरान मौत हो गई.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
बताया जा रहा, किशोर कमरे में बेड पर लेटकर लाइसेंसी रिवॉल्वर से सेल्फी ले रहा था. उसी दौरान अचानक ट्रिगर पर उंगली दब गई और गोली कनपटी पर जा लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बता दें, फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के काजीपुर बंगर गांव निवासी पानी प्लांट मालिक इंद्रेश का बेटा सुचित सेल्फी लेने का शौकीन था.
आज सुबह वह कमरे में बेड पर लेटा हुआ था. तभी उसे घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सेल्फी लेने का ख्याल आया. वह ड्रॉल में रखी रिवॉल्वर को ले आया और बेड पर लेटकर रिवॉल्वर से सेल्फी लेने लगा. वह कनपटी पर रिवॉल्वर को लगाए हुआ था कि अचानक ट्रिगर दब गई, जिससे गोली सीधे कनपटी पर जा लगी.
गोली लगते ही सुचित खून से लथपथ हो गया. आवाज सुनकर सुचित की मां, पिता इंद्रेश बेडरूम की तरफ दौड़े. सुचित को खून से लथपथ देख आनन-फानन में उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
सुचित की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. मृतक सुचित तीन भाइयों में सबसे छोटा था. सबसे बड़ा भाई सुमित, अमित और उसकी दो बहनें नीलम और आरती हैं. बड़ा भाई सुमित कानपुर में कंप्यूटर की शॉप चलाता है.
अमित पिता के साथ आरओ प्लांट में सहयोग करता है. वहीं सूचना मिलते ही फतेहपुर 84 थाना प्रभारी संदीप शुक्ला फोर्स के साथ गांव पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया. वहीं लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।