• Breaking News

    मेरी शादी को 6 महीने ही हुए हैं और मेरे पति के पास बिल्कुल समय नहीं है

     मैं 28 साल की एक विवाहित महिला हूं। मेरी शादी को 6 महीने ही हुए हैं। मेरा रिश्ता मेरे माता-पिता ने पक्का किया था। हालांकि, मैं अपने पति को पिछले एक साल से जानती थी। शादी से पहले ही हम दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। हम दोनों भावनात्मक रूप से भी एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    हालांकि, जब से हमारी शादी हुई है, तब से हम दोनों के बीच सब कुछ बदल गया। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद से ही मुझे अकेलापन महसूस होने लगा है। मैं अपनी शादी से पहले कभी भी अकेली नहीं रही। लेकिन अब मैं हर दिन इस समस्या का सामना कर रही हूं।


    शुरूआत के कुछ दिन तो मुझे पता नहीं चले, लेकिन जब ऐसा हर रोज होने लगा, तो मैं बहुत ज्यादा उदास रहने लगी। शायद ऐसा इसलिए भी क्योंकि हम दोनों ही वर्किंग हैं। हम दोनों ही काम पर अपना बहुत ज्यादा समय बिताते हैं। हमें मुश्किल से ही एक-दूसरे के लिए समय मिलता है। जहां हम रहते हैं, वहां से मेरे पति का ऑफिस भी काफी दूर है, जिसकी वजह से वह न केवल घर से बहुत जल्दी निकल जाते हैं बल्कि बहुत देर से भी लौटते हैं। हम एक दिन में केवल चार घंटे ही एक साथ बिता पाते हैं।

    यही नहीं, मेरे पति एक दूसरी नौकरी के लिए भी तैयारी कर रहे हैं, जिसकी वजह से भी वह वीकेंड पर बहुत ज्यादा बिजी रहते हैं। वह न केवल दिन भर पढ़ते रहते हैं बल्कि मुझे अकेला भी छोड़ देते हैं। हालांकि, मैं आपसे झूठ नहीं कहूंगी शादी से पहले मैं इस बारे में जानती थी। उस समय मैंने उन्हें प्रेरित करने का भी सोचा था। मुझे लगा था कि मैं उनके साथ तालमेल बिठा सकती हूं। लेकिन अब मुझसे यह सब नहीं हो रहा। हालांकि, मैं नहीं चाहती कि वह मेरे लिए अपने सपने को पीछे छोड़ दें। लेकिन मैं चाहती हूं कि वह मुझ पर भी ध्यान दें।
    हम जहां रहते हैं, वहां मैं किसी को जानती भी नहीं हूं। यही एक वजह भी है कि मैं ज्यादातर समय अपने घर पर ही बिताती हूं। अपने अकेलेपन की वजह से मैं अपने पति से भी अक्सर लड़ती रहती हूं। मेरे पति मेरे व्यवहार में आए बदलाव और झगड़ों के पीछे का कारण जानते हैं, लेकिन उसके बाद भी उनका रवैया एकदम वैसा ही है। इस एक वजह से मैं काफी ज्यादा परेशान भी रहने लगी हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मुझे क्या करना चाहिए?
    (सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं, हम यूजर्स द्वारा शेयर की गई स्टोरी में उनकी पहचान गुप्त रखते हैं)

    एक्सपर्ट का जवाब

    फोर्टिस हेल्थकेयर में मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार विज्ञान विभाग की प्रमुख कामना छिब्बर कहती हैं कि शादी के बाद कपल्स की लाइफ बहुत हद तक बदल जाती है। लेकिन बावजूद इसके जोड़े अपने जीवन को शादी से पहले होने की ही कल्पना करते हैं। कुछ मामलों ये ठीक है। लेकिन कभी-कभार ऐसा नहीं होता है।

    आपके केस में भी मुझे यही सब देखने को मिल रहा है। आप अपने पति को उन चीजों को छोड़ने के लिए प्रेरित नहीं करने में सही हैं, जो वह करना पसंद करते हैं। लेकिन बता दूं कि अगर आपने इस पर बात नहीं की, तो इससे एक समय बाद आपकी शादी में अधिक आक्रोश पैदा हो सकता है। 


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad