• Breaking News

    पहले की अश्लील हरकतें, फिर मांग में सिंदूर भर दिया...उसके बाद....

    नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर चार लोगों ने 11 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. बच्ची की मां ने सेक्टर-20 थाना में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. यह मामला नोएडा के सेक्टर 27 का है. 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    11 साल की बच्ची को बीती रात चार लोगों ने अश्लील हरकतें की और नाबालिग की मांग में बदमाशों ने सिंदूर भर दिया और फरार हो गए. इस घटना के बाद से परिवार दहशत में हैं. लड़की की मां ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. 

    मुकदमे के मुताबिक आरोपी रोहित और शैलेंद्र के अलावा उनके दो साथी इस हरकत में शामिल हैं. पीड़िता परिवार का कहना है कि उनकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. अचानक बच्ची ने शोर मचाया सभी लोग घर से बाहर निकले. जिसके बाद लड़के वहां से फरार हो गए. परिवार के लोग बच्चे को लेकर सेक्टर 20 थाने में पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई. आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. पुलिस मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सेक्टर-27 में रहने वाली एक महिला ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रोहित, शैलेंद्र और दो अज्ञात लोगों ने बीती रात को उसके 11 साल बेटी को जबरन घर से खींचकर बाहर लेकर आए और उसकी मांग भर दी. महिला का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ चार लोगों ने अश्लील हरकतें की हैं.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad