• Breaking News

    Jaunpur News: गांव वालों का है आरोप प्रधान द्वारा नाली बनवाने के लिए मांगे ₹30000

    जलालपुर। विकासखंड जलालपुर क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने अपने ही ग्राम प्रधान  के विरुद्ध गांव में जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम प्रधान नाली बनवाने के नाम पर ग्रामीणों से तीस हजार रूपयों की मांग कर रहें है। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     

    आरोप यह भी की ग्राम प्रधान ने नाली बनवाने के लिए चक मार्ग पर  बिछे ईट को उखड़वा दिया और रास्ते में गड्ढा खुदवाकर छोड़ दिया है। गड्ढे में बरसात का पानी भर गया है जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है

    मामला विकासखंड जलालपुर क्षेत्र के  उदपुर गांव का है। उदपुर गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के  द्वारा हरिजन बस्ती में पानी की निकासी के  लिए नाली बनवाया जा रहा है। आरोप है कि गांव में जाने वाले मुख्य चक्र मार्ग  पर बिछे  इट को ग्राम प्रधान द्वारा उखड़वा  दिया गया है और रास्ते में गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। गड्ढे में बरसात का पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

    ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गड्ढा खोदने के बाद उसमें नाली का पाइप डालने के नाम पर  अब ग्राम प्रधान  गांव के लोंगो से 30हजार रूपए की मांग कर रहें  हैं। ग्रामीणों  ने बताया कि ग्राम प्रधान का कहना है कि उनके पास नाली बनवाने के लिए बजट नहीं है गांव के लोंगो द्वारा चंदा जुटाकर पैसा दिया जाएगा तभी नाली बनेगी। इसी बात से ग्रामीण नाराज हो गए और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर ग्राम प्रधान के विरुद्ध नारे लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नाली का अधूरा काम जल्द पूरा नहीं हुआ तो हम लोग   जिला मुख्यालय पर धरना देंगे।

     इस मामले में पूछे जाने पर ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जब से कार्य शुरू किया गया है तभी से बरसात हो रही है इसलिए नाली का काम अभी अधूरा पड़ा हुआ है पैसे मांगने वाली बात पर उन्हें साफ इनकार कर दिया। इस मामले में खंड विकास अधिकारी रामकृपाल द्विवेदी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या जल्द दूर कर दी जाएगी और दोषी पाए जाने पर ग्राम प्रधान के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad