• Breaking News

    जान को खतरा! ब्लैक मैजिक के शक में अपहरण, फिर हुआ ये...

    महाराष्ट्र के नागपुर में ब्लैक मैजिक के शक में एक व्यक्ति को नदी की धारा में फेंक दिए जाने की घटना सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    ब्लैक मैजिक के शक में जिस व्यक्ति को नदी में फेंका गया था, उसका कोई पता नहीं चल सका है. जानकारी के मुताबिक घटना नागपुर जिले के यशोधरा नगर थाना क्षेत्र की है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नागपुर जिले के यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के नागसेनवन इलाके में तीन लोगों ने ब्लैक मैजिक करने के शक में एक व्यक्ति को परसेनी ले जाकर वहां एक नदी में फेंक दिया. 

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. यशोधरा नगर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि ब्लैक मैजिक के शक में जिस व्यक्ति को नदी में फेंका गया, उसका नाम नितिन धमगये बताया जा रहा है. नितिन धमगये 36 साल का था.

     पुलिस अधिकारी के मुताबिक नितिन की तलाश की जा रही है. अधिकारी ने ये भी कहा है कि नितिन धमगये का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक 36 साल के मंगेश मोतीलाल झलके, 28 साल के सूरज भाऊराव जादे और 30 साल के अंकित प्रकाश श्वेते को इस मामले में पकड़ा गया है. 

    इन तीनों को शक था कि धमगये उनको लेकर ब्लैक मैजिक कर रहा है जिससे उनकी जान को खतरा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ब्लैक मैजिक के शक में तीनों ने नितिन धमगये का अपहरण कर लिया. पुलिस के मुताबिक 21 जुलाई को मंगेश मोतीलाल झलके, सूरज भाऊराव जादे और अंकित श्वेते ने नितिन धमगये का अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट की.

     आरोप है कि तीनों ने नितिन धमगये के साथ मारपीट करने के बाद उसे परसेनी की एक नदी में फेंक दिया. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. नितिन धमगये की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad