• Breaking News

    Jaunpur: गोद लिए पेशेंट को पौष्टिक आहार किट वितरण एवं जागरूकता


    जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के जज कॉलोनी स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संस्था द्वारा गोद लिये क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने किया। 

    इस मौके पर टीबी हॉस्पिटल के एसटीएस नवीन कुमार सिंह ने कहा कि टीबी के किसी भी लक्षण वाले व्यक्ति की बलगम की एक खाली पेट तथा 6 घण्टे के अंतराल पर दूसरे नमूने की माइक्रोस्कोप से जांच करते हैं। 

    जांच में माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस होने पर उसका इलाज शुरू करते हैं। टीबी की जांच व इलाज सरकारी अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध है। डीपीसी सलिल कुमार यादव ने कहा कि डीआर टीबी से ग्रसित मरीज के खांसने व थूकने से उसके जीवाणु से दूसरे व्यक्ति को भी डीआरटीबी हो जाती है। 

    मरीज को डाक्टर की सलाह के अनुसार पूरा कोर्स अवश्य करना चाहिये। बीच-बीच में इलाज नहीं छोड़ना चाहिये। ऐसा करने पर मरीज की हालत खतरनाक हो सकती है तथा ज्यादा बिगड़ सकती है। इस अवसर पर प्रवक्ता सुबाष कुमार चौधरी, मनीष सोनी, अतुल कुमार श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार मौर्य, सुरेश शुक्ला, रंजना शुक्ला, पत्रकार दीपक श्रीवास्तव, मोहम्मद समीर, शकुंतला देवी आदि उपस्थित रहे। संस्था के सचिव व पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad