तीसरी के साथ चौथी आंख भी, अब नहीं बच सकेंगे स्टंटबाज और यातायात नियम तोड़ने वाले लोग
अगर आप स्टंटबाजी कर रहे हैं, आंड़ी-तिरछी गाड़ी चला रहे हैं या फिर तीन सवारी बैठाकर घूम रहे हैं तो सावधान हो जाएं। पुलिस के साथ अब आम जनता भी जागरूक हो गई है। नियम तोड़ने वालों का तत्काल वीडियो यातायात पुलिस के पास पहुंच रहा है। पुलिस उन पर भारी-भरकम जुर्माना भी ठोक रही है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
यातायात नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है। यातायात पुलिस द्वारा रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जारी किए गए शिकायत नंबर पर इन दिनों रोजाना 15 से 20 यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायतें आ रही हैं। कारण यातायात पुलिस की तुरंत और ताबड़तोड़ कार्रवाई और लोगों की जागरूकता है। जहां पहले तीन से चार ही शिकायतें आती थीं,
वहीं अब बड़ी संख्या में लोग शिकायत कर रहे हैं। ज्ञात हो कि एक दिन पहले एक बाइक पर पांच लड़के और एक स्कूटी में चार लड़कियों के घूमने का वीडियो यातायात पुलिस के शिकायत नंबर पर भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और दोनों वाहन चालकों के खिलाफ 25-25 सौ का जुर्माना लगा दिया। अगर आपके आसपास या सड़क में कोई यातायात नियमों जैसे हैलमेट न लगना, एक ही बाइक पर तीन से चार लोगों की सवारी,
माडिफाई बाइक जो ज्यादा आवाज करती हो, तेज रफ्तार या अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आता है तो यातायात पुलिस शिकायत नंबर 9479191234 पर नाम, जगह और तारीख के साथ फोटो या वीडियो के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं। खींची गई फोटो या वीडियो पर गाड़ी नंबर दिखाई देना चाहिए।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।