• Breaking News

    महिला का सनसनीखेज आरोप, पति और उसका दोस्त जबरन बनाते है संबंध

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद की एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर रेप, मारपीट, दहेज प्रताड़ना समेत रेप का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है. अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    खोराबार थानाध्यक्ष के अनुसार, इलाके के जंगल चवंरी निवासी एक महिला ने अपनी तहरीर में कहा कि उसका पति बीते 6 माह से आए दिन शराब के नशे में अपने दोस्त के साथ घर आता है और बगैर सहमति के उसके संग शारीरिक संबंध बनाता है. साथ ही अपने दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनवाता है. विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती है. इतना ही नहीं, पति जान से मारने और घर से निकालने की भी धमकी देता है. इलाके अलावा उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता है.

    पीड़िता ने बताया कि इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन पति के अंदर कोई सुधार नहीं आया. बीते 6 जून को भी पति अपने दोस्त विक्की साथ घर पर आया और मार-पीटकर दोनों ने उसके संग बारी-बारी से जबरदस्ती दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगे. खोराबार थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति समेत उसके दोस्त के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 354, 376, 498 A और 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    दूसरा आरोपी बासगांव थाना इलाके का रहने वाला है. पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है. इससे पहले, पीड़ित महिला एफआईआर दर्ज कराने के लिए खोराबार थाने से लेकर जनपद के पुलिस कप्तान के पास गई थी, लेकिन पुलिस आनाकानी करती रही. इस बीच, महिला किसी तरह एडीजी जोन कार्यालय पहुंची, जहां पर एडीजी ने महिला को आश्वासन दिया और तुरंत स्थानीय पुलिस को पीड़ित महिला की एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad