जूनियर इंजीनियर ने पत्नी व बेटी सहित खाया जहर, तीनों की मौत
तीनों के खुदकुशी करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को घर में सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि आत्महत्या का कारण लेन-देन है। शैलेंद्र नलकूप विभाग में जेई थे।
प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम छत्रपाल सिंह के मुताबिक शैलेंद्र जानकीपुरम विस्तार इलाके के सुल्तानपुर गांव में परिवार सहित रहते थे। परिवार में पत्नी गीता और 16 साल की बेटी प्राची थी। तीनों ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। ऐसे में हालत बिगड़ गई।
आनन-फानन आसपास के लोगों ने रिश्तेदारों को सूचना दी और ट्रामा सेंटर लेकर गए जहां शैलेंद्र और प्राची की मौत हो गई। पत्नी की गीता की हालत गंभीर बनी हुई थी हालांकि, कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर टीम उनके घर गई थी लेकिन सभी ट्रामा सेंटर में थे पुलिस की एक टीम ट्रामा सेंटर पहुंची। जहां परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
सुसाइड नोट मिला है जिसमें लेन-देन की बात सामने आई
प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह के मुताबिक घर के अंदर छानबीन की गई तो एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लेनदेन की बात सामने आ रही है। पुलिस संबंधित व्यक्ति को पूछताछ करने के लिए तलाश कर रही है। पुलिस ने शैलेंद्र का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया है। जिसकी पड़ताल की जा रही है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।