• Breaking News

    घिनौनी वारदात में शामिल ट्यूशन टीचर...छात्रा के कई अश्लील फोटो रखे, ऐसे हुआ खुलासा

    ग्वालियर में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि यह घिनौनी वारदात ट्यूशन टीचर ने किया. साथ ही आरोपी ने छात्रा के कई अश्लील फोटो भी खींचे और उन्हें वायरल करने की धमकी भी दी.

    जिसकी वजह से छात्रा चुप थी. लेकिन घटना के एक साल बाद जब छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो परिजनों के पास आए तो राज खुला. पीड़िता के परिजन बिना देर किए इसकी शिकायत थाने लेकर पहुंचे. फिलहाल आरोपी टीचर फरार है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं.

     परिजनों ने पुलिस को बताया कि टीचर घर आकर पढ़ाता था. कभी-कभी वह छात्रा को अपने घर पर भी बुलाता था और पढ़ाने के बहाने रूम लॉक कर छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था. टीचर होने की वजह से राहुल पर किसी को शक नहीं था. उसने इसी बात का फायदा उठाया और बीते एक साल से लगातार छात्रा को शिकार बनाता रहा.

     आरोपी टीचर छात्रा के फोटो और वीडियो गूगल ड्राइव में सेव कर लेता था. आरोपी को जब यह पता चला कि छात्रा के परिजनों को उसकी सारी करतूत के बारे में पता चल गई है तो वो फरार हो गया. परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे जहां उन्होंने टीचर के खिलाफ शिकायत की. वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

    इस घटना को लेकर सीएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी टीचर को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad