• Breaking News

    Jaunpur: अराजक तत्वों ने गारमेंट्स की दुकान में लगायी आग, लाखों की क्षति

    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर बाजार में बीती रात अराजक तत्वों ने रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में ज्वलनशील पदार्थ फेंक करके आग लगा दी जिससे दुकान में रखा लाखो रूपये का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार पट्टीनरेन्द्रपुर निवासी राजेश बरनवाल पुत्र स्व.माता प्रसाद बरनवाल की बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है।

     सोमवार को नित्य की भांति दुकान का शटर बन्द करके मकान में सोने चले गये। इधर रात लगभग ढाई बजे बाजार में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को किसी ने दुकान के भीतर आग लगने की जानकारी दी। मौके की भयावह स्थिति देख गार्ड ने दुकानदार के घर जाकर घटना की सूचना दी। 

    पीड़ित दुकान पर पहुंचकर देखा तो अन्दर आग अपना विकराल रूप ले चुकी थी। शटर बन्द होने के कारण वहां मौजूद लोग भी असहाय बने रहे। आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त शटर भी नहीं खोला जा सका। स्थानीय लोगों द्वारा जेसीबी मंगाने के साथ ही फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गयी। जेसीबी मशीन से शटर तोड़कर लोगों द्वारा आग बुझाने का असफल प्रयास किया गया।

     लगभग दो घण्टे बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के दो वाहनों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा गया लगभग 20 लाख का सामान जलकर राख हो चुका था। 

    अग्निकाण्ड की घटना को लोग विद्युत शार्ट सर्किट से जोड़कर देख रहे थे लेकिन सुबह जब दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो मामला दूसरा निकला। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक रात लगभग 2 बजे दुकान पर पहुंचकर अन्दर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के बाद आग लगाकर मौके से फरार हो गये। 

    पीड़ित द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सच्चिदानंद मय फोर्स मौके पर पहुंच गये और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दिये।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad