शर्मनाक करतूत: बुजुर्ग मूक बधिर महिला के साथ गैंगरेप, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र के अकोला जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर 65 साल की बुजुर्ग मूक-बधिर महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
पीड़िता का आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बुजुर्ग महिला का मेडिकल करवा लिया है.
पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला काफी डरी हुई है और उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है. इस मामले की जांच दरोगा योगेश वाघमारे कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि महिला बोल और सुन नहीं सकती है. इसलिए मेडिकल रिपोर्ट के जरिए गैंगरेप की जानकारी हुई. इस मामले पर तुरंत ही एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. हाल ही में एक ऐसी ही घटना मध्य प्रदेश में हुई थी.
जहां आपसी विवाद में 60 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि पड़ोस में रहने वाला शख्स अपने दामाद को लेकर घर में घुस गया. इसके बाद उसके साथ मारपीट कर दोनों आरोपियों ने गैंगरेप किया.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।