• Breaking News

    पुलिस कांस्टेबल को भी नहीं छोड़ा, अश्लील वीडियो कॉल करके ब्लैकमेलिंग करने लगे, फिर...

    उत्तर प्रदेश के बांदा में कुछ लोगों ने पुलिस कांस्टेबल को वीडियो कॉल किया और फिर उसका MMS बनाकर ब्लैकमेल करने लगे. बाद में जेल भिजवाने की धमकी देते हुए उससे 75 हजार रुपये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए. परेशान होकर कांस्टेबल भानु प्रताप ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया,

    जिसके बाद ASP ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है. वहीं, कांस्टेबल भानु प्रताप ने बताया कि 10 जुलाई को उन्हें WhatsApp पर मैसेज आया. जैसे ही वह मैसेज देखने लगा, उसे वीडियो कॉल आने लगी.

    उसने जैसे ही वीडियो कॉल उठाया तो होश उड़ गए. दरअसल, वीडियो कॉल में लड़की अपने कपड़े उतार कर गंदी हरकत कर रही थी. फिर लड़की ने उसे बाथरूम में जाने को बोला. फिर कहा कि मैं जैसा बोल रही हूं, वैसा करो. कांस्टेबल ने लड़की को ये कहते हुए डांट दिया कि मैं शादीशुदा हूं और मेरे दो बच्चे हैं. मैं कोई भी गलत हरकत नहीं करूंगा.
    लड़की ने कहा कि वो रात को 9 बजे फिर से कॉल करेगी. जैसे ही 9 बजे लड़की का कॉल आया कांस्टेबल ने नहीं उठाया.

    इस पर लड़की ने WhatsApp पर उसे पहली वीडियो कॉल का वीडियो भेजा, जो कि अश्लील था. फिर धमकी देते हुए कहा कि हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं. इसके बाद 12 जुलाई को क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नोएडा का नाम बताकर कांस्टेबल को फोन आया, जिसमें कहा गया कि किसी महिला ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है.

    कांस्टेबल ने जब कहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है. वो वीडियो गलत तरीके से बनाया गया है. इस पर कांस्टेबल को कहा गया कि वो Youtube चैनल से बात करे. तभी उसका वीडियो डिलीट हो सकता है. कांस्टेबल ने उनके द्वारा बताए नंबर पर कॉल किया तो उससे 75 हजार रुपये की डिमांड की गई. उससे कहा गया कि 75 हजार मिलने के बाद ही उसका वीडियो डिलीट किया जाएगा. कांस्टेबल ने भी बिना कुछ सोचे-समझे पैसे ट्रांसफर कर दिए. लेकिन उसे फिर से ब्लैकमेलिंग के फोन आने लगे, जिसके बाद वह पूरा मामला समझ गया.

    कांस्टेबल ने परेशान होकर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसकी जांच अभी जारी है. ASP बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए साइबर क्राइम पुलिस की मदद ली जा रही है. बांदा में साइबर क्राइम का यह पहला केस है. हम प्रयास कर रहे हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.
     

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad