• Breaking News

    जल संरक्षण जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान के साथ रोटरी क्लब ने नये सत्र का किया शुभारम्भ

     जौनपुर। रोटरी क्लब के नये सत्र का शुभारम्भ शुक्रवार केा नगर के लोहिया पार्क में जनोपयोगी जल संरक्ष एवं संवर्धन जागरूकता कार्यक्रम एवं हस्ताक्षर अभियान के रूप में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं सचिव सुजीत अग्रहरी के नेतृत्व में हुआ। सत्र के पहले दिन अनिल गुप्ता की अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने हस्ताक्षर अभियान एवं पोस्टर वितरण के साथ जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए लोगों को प्रेरित किया। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    साथ ही श्री गुप्ता ने संस्था के सभी सदस्यों एवं जनमानस का स्वागत करते हुए उन्हें बताया कि रोटरी क्लब के प्रमुख लक्ष्यों में पर्यावरण संरक्षण एक प्रमुख लक्ष्य है। इस संकल्प को हर जनमानस तक पहुंचाने का वीणा रोटरी क्लब ने बार-बार दोहराया है। इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण रोटरी क्लब अंतर्राष्ट्रीय से लेकर हर छोटी इकाई के लिए प्रमुख मुद्दा है। सचिव सुजीत अग्रहरी ने बताया कि रोटरी क्लब इस सत्र अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम करेगा। क्लब की जौनपुर इकाई का योगदान अग्रणी रहेगा। वरिष्ठ डा. कमर अब्बास ने बताया कि जल संरक्षण वर्तमान और भविष्य दोनों समय के लिए अति आवश्यक है। 

    सम्पूर्ण विश्व के लिए यह एक वैश्विक समस्या है जिससे प्रत्येक व्यक्ति के एकल प्रयास से संयुक्त रूप मिलकर सामना किया जा सकता है। पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल व अमित पाण्डेय ने नयी कार्यकारिणी सहित अध्यक्ष एवं सचिव को जनोपयोगी कार्यक्रम के लिए साधुवाद दिया। अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने जल संरक्षण के लिए विशेष समिति का गठन किया जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष नवीन सिंह कर रहे है। 

    सदस्य संजय जायसवाल ने बताया कि संस्था ने इस सत्र पर्यावरण जागरूकता एवं उपाय के लिये एक विशेष हेल्पलाइन का प्रबंध किया है जिससे आम जनमानस को जागरूक किया जा सके और उपायों के बारे में जानकारी दी जा सके। अन्त में सचिव सुजीत अग्रहरी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad