• Breaking News

    जाह्नवी कपूर का बड़ा खुलासा, इस बात का है डर, फैंस चौंके

    .
    श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर बी टाउन की टॉप राइजिंग एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. जाह्नवी की एक्टिंग को तो फैंस ने पसंद किया ही है, लेकिन एक्ट्रेस के सुपर सिजलिंग लुक्स के लोग दीवाने हैं. जाह्नवी का ग्लैमरस स्टाइल स्टेटमेंट अक्सर चर्चा में रहता है. लेकिन कई बार रिवीलिंग कपड़े पहनने की वजह से जाह्नवी को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है. 
    कॉफी विद करण शो में जाह्नवी ने अपने आउटफिट्स के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें शाइनी कपड़े पसंद हैं. सिजलिंग ड्रेस और जिम वियर पहनने पर होने वाली ट्रोलिंग पर भी अब जाह्नवी ने रिएक्ट किया है. फिल्म कंपैनियन संग खास बातचीत में जाह्नवी ने हॉट दिखने के प्रेशर के बारे में खुलकर बात की है.

    जाह्नवी ने कहा- जिम एक ऐसी जगह है, जहां लोग मुझे सबसे ज्यादा देखते हैं. कुछ दिन ऐसे भी होते हैं, जब मैं सिर्फ कंफर्टेबल दिखना चाहती हूं. मैं इस बात की परवाह नहीं करती कि अगर फोटो अलग एंगल से लिए गए तो क्या ये वल्गर दिखेगा? इस चीज से मुझे इरिटेशन होती है. मैं इस बात की परवाह नहीं करती कि लोग मुझे प्रीटी कहेंगे या फिर हॉट, 

    ।बल्कि मुझे इस बात की परवाह होती है कि किसी को मैं वल्गर तो नहीं लग रही. एक्ट्रेस ने आगे कहा- मुझे नहीं लगता कि कोई भी लड़की वल्गर दिखने के लिए घर से निकलती होगी. कई बार आपकी तस्वीरें गलत एंगल से क्लिक हो जाती हैं और लोग आपके बारे में सोच बना लेते हैं और आपको कैरेक्टर असैसिनेट करते हैं, जबकि आप अपने कंफर्ट को देखकर अपनी च्वॉइस बनाती हैं.

    जाह्नवी कपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म धड़क से फिल्मों में एंट्री की थी. वे जल्द ही फिल्म गुड लक जैरी में दिखेंगी. इसके अलावा वरुण धवन संग भी जाह्नवी स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad