• Breaking News

    क्या आप अकेले में देखते हैं ऐसी वीडियो? पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में, आज ही कर दें बंद


    भारत में कुछ ऐसे कंटेंट हैं जो बैन किए हुए हैं। इसमें एडल्ट कंटेंट भी शामिल हैं। हालांकि, बैन होने के बाद भी लोग चोरी-छुपे इन्हें देखते ही हैं। लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता है कि इसका गलत असर भी पड़ सकता है। कई यूजर खुद को ज्यादा शातिर समझते हैं और फोन के प्राइवेट मोड को ऑन कर एडल्ट कंटेंट देखने लगते हैं। उन्हें लगता है कि किसी को इस बारे में कानों कान खबर नहीं हो रही है लेकिन ऐसा नहीं है।

     जब आप कोई अश्लील कंटेंट देख रहे होते हैं तो उस समय कई हजारों एआई बॉट की नजर आप पर बनी होती है। तो चलिए जानते हैं मोबाइल पर इस तरह के कंटेंट को देखने से क्या नुकसान होते हैं।
    खुफिया एजेंसियों की नजर: अगर आप इस तरह के कंटेंट अपने मोबाइल पर देखते हैं तो आप पर खुफिया एजेंसियों की नजर बनी रहती है। इसकी जानकारी सबसे पहले आपके मोबाइल सर्विस ऑपरेटर को जाती है। साथ ही फोन में मौजूद ऐप्स पर भी नजर रखी जाती है। ये ऐप्स आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री पर नजर रखती हैं। साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी इसकी जानकारी रहती है।

    विज्ञापन दिखाने के लिए किया जाता है ब्राउजिंग हिस्ट्री का इस्तेमाल: आपका ब्राउजिंग पैटर्न भी देखा जाता है। इससे भी आपकी ट्रैकिंग हो सकती है। साथ ही आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी नजर रखी जाती है। इसे देखने के बाद ही यह तय किया जाता है कि कौन-सा विज्ञापन आपको दिखाया जाएगा।
    इन पर रहती हैं सबसे ज्यादा नजर: कई लोग जो ऐसे होते हैं जो अश्लील कंटेंट देखने के लिए पैसे देने के लिए भी राजी हो जाते हैं उन पर सबसे ज्यादा खतरा होता है। क्योंकि उनकी बैंक डिटेल्स लीक हो जाती हैं और उनकी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर पैसा भी निकाला जा सकता है।

    मैलवेयर भी है परेशानी: अगर आप किसी पॉर्न साइट पर जाते हैं और वहां से कोई फाइल डाउनलोड करते हैं तो आपकी डिवाइस में मैलवेयर डाला जा सकता है। यह मैलवेयर आपकी जासूसी करने लगता है। साथ ही आपकी निजी फोटोज को लेकर भी आपको ब्लैकमेल करता है और कहा जाता है कि वो इन्हें सार्वजनिक कर देंगे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad