Jaunpur News: राज्य कर्मचारियों का खेलों के लिए चयन 6 को
जौनपुर। खेल निदेशालय लखनऊ के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन हेतु सरकारी कर्मचारियों की खेल की सुविधा के लिए राज्य कर्मचारी कल्याण निधि से जिला/मंडल/राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन 06 अगस्त, को इंदिरा गांधी स्टेडियम, सिद्धीकपुर में किया जाएगा।
जनपदीय चयन/ट्रायल में चयनित खिलाड़ी ही मंडलीय चयन जो 10-11 अगस्त को डॉ० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में होगा, में प्रतिभाग करेंगे। उक्त चयन/ट्रायल में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे जो अपने कार्यालय अध्यक्ष अथवा विभागाध्यक्ष से चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति पत्र का प्रारूप भरकर साथ लाएंगे। राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल उपरांत राज्य स्तरीय टीम का गठन किया जाएगा। चयनित टीम अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। जिला/मंडल/राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल में भाग लेने हेतु सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी पर माना जाएगा। इस हेतु यात्रा भत्ता आदि जैसी स्थिति हो, का भुगतान उनके विभाग द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी डॉ० अतुल सिन्हा, क्रीड़ा अधिकारी जौनपुर द्वारा दी गई है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।