• Breaking News

    Jaunpur News: झूठा आरोप लगाए जाने से पत्रकारों में भारी आक्रोश

    जौनपुर। जनपद में पत्रकार पर झूठा आरोप लगाए जाने को लेकर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें यह मांग की गई है 

    कि  किसी अधिकारी के विरुद्ध समाचार लिखे या टीवी पर प्रसारित किए जाने के कारण अधिकारी द्वारा पत्रकार के ऊपर झूठा आरोप लगाकर पत्रकार एवं पत्रकारिता की छवि को धूमिल कर रहे हैं ।

     जौनपुर के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार ने जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक के विरुद्ध मरीज द्वारा दिये गये एक बयान के आधार खबर चलाये जाने  से नाराज चिकित्सा अधीक्षक द्वारा पत्रकार के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के यहां की गई है। पत्रकार यूनियन ने जिला प्रशासन से यह मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए जिससे प्रकरण की सच्चाई सबके सामने आ सके और इस मामले में जो भी दोषी हो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाने की मांग की गई है ।

    इस अवसर पर महामंत्री संतोष सोन्थालिया, संपादक आदर्श कुमार, प्रेम प्रकाश  मिश्रा, यशवंत कुमार गुप्ता, लाल बहादुर यादव ,सुधीर सिंह, नरेंद्र गिरी, रियाजुल हक, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, असलम खान, देवेंद्र खरे, शब्बीर हैदर, सुधाकर शुक्ला ,संजय चौरसिया, महर्षि सेठ, मनीष गुप्ता, भोले विश्वकर्मा, सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के दर्जनों पत्रकार शामिल रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad