• Breaking News

    Jaunpur News: तिरंगा के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना मुख्य उद्देश्य है

    जौनपुर : सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान हेतु एक बैठक आयोजित की गई । मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा का मुख्य उद्देश्य है सभी लोगों में तिरंगा के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना। 

    अधिकारों के साथ-साथ हमें मौलिक कर्तव्यों के लिए भी लोगों को प्रेरित करने का कार्य करते रहना चाहिए।  

    झंडा घरों पर फहराया जाएगा ।झंडा संहिता विधि के अनुसार यह 1 सप्ताह के बाद सम्मान से फोल्ड कर घरों में सुरक्षित रखा जाएगा ।आप सभी लोगों से निवेदन है कि आप लोग उन सभी को जोड़ें जो अब तक इस तरह के अभियान से छुटे रहे। राष्ट्रप्रेम की भावना से लोगों को जोड़ने के लिए स्व प्रेरित करें। स्वयं सहायता समूह की भी महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा गया है। 

    एक से दो ,दो से चार हम सब मिलकर आजादी के इस कारवां को हर घर तिरंगा अभियान के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत के संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लोगों में राष्ट्रीयता और राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने का उद्देश्य स्व स्फूर्ति तिरंगा फहराना है। 

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मध्यस्था अधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के बाद जहां भी तिरंगा पहुंचाना एक चुनौती रही है एक सपना रहा है हमें वहां तक हर घर तिरंगा फहराना और पहुंचाना है। साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश " बाकी रहे न सदा फहराए हर एक मडई मकान तिरंगा ,जान भले चली जाए गिरीश झुके न कबहु सम्मान तिरंगा ।" संचालन करते हुए साहित्यकार सभाजीत दिवेदी प्रखर तिरंगा जान से प्यारा है हर घर तिरंगा फहराना है। 

    जन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर डॉ सुधा सिंह हम स्वयंसेवी संस्थाएं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगे ।स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता हेतु इस अभियान से बल मिलेगा। मानव संसाधन महिला विकास समिति के रामपुर ब्लाक समन्वयक अजय कुमार यादव ने कहा कि हम स्वयंसेवी संस्थाएं इस पवित्र अभियान में पूर्ण भागीदार रहेंगे। 

    उक्त अवसर पर प्रवक्ता सुभाष चौधरी ने कहा कि हमें स्कूल के सभी बच्चों को भी प्रेरित करना होगा। वरिष्ठ पत्रकार दीपक श्रीवास्तव विश्वजीत स्वयं सहायता समूह की ललिता मिश्रा शकुंतला देवी समीर फूलचंद भारती इत्यादि बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजक संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय/ संस्था सचिव द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad